फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Boyfriend set fire himself and hugged his girlfriend, both were scorched

मोहब्बत में खौफनाक कदम: शादीशुदा प्रेमी ने खुद को आग लगा प्रेमिका को लगाया गले, दोनों हैं मूक-बधिर

Thu, 31 Mar 2022 11:38 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Thu, 31 Mar 2022 11:38 AM IST
सार

कानपुर में प्रेमी ने प्रेमिका के घर में घुसकर खुद पर पेट्रोल डाल कर आग लगा ली। इस घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया।
 

विज्ञापन
Boyfriend set fire himself and hugged his girlfriend, both were scorched
मौके पर लगी भीड़ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर के नौबस्ता में बुधवार सुबह जयपुर से पहुंचे शादीशुदा प्रेमी ने प्रेमिका के घर में घुसकर खुद पर पेट्रोल डाल कर आग लगा ली। आग का गोला बनने के बाद प्रेमिका को भी खींच कर गले लगा लिया, जिससे दोनों गंभीर रूप से झुलस गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को उर्सला में भर्ती कराया है।
विज्ञापन


नौबस्ता में रहने वाले राजमिस्त्री राम नारायण की तीन बेटियों व एक बेटे में रचना (23) सबसे छोटी है। वह बचपन से मूक-बधिर है। पिता राम नारायण ने पुलिस को बताया कि रचना की बचपन की मूक-बधिर सहेली मन्नू की जयपुर के रहने वाले मूक-बधिर विजय से दोस्ती थी।
विज्ञापन


मन्नू की जयपुर में ही शादी हो गई। इस बीच मन्नू ने रचना और विजय की इंस्टाग्राम पर दोस्ती करवा दी। इसके बाद दोनों की फोन पर वीडियो कॉलिंग से बातचीत (इशारों में) शुरू हो गई। दोस्ती प्रेम संबंधों में बदल गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बीच करीब दो माह पूर्व विजय कानपुर आकर रचना को अपने साथ जयपुर भगा ले गया था। तब पहली बार परिजनों को दोनों के संबंधों का पता चला। परिजन जब पुलिस के माध्यम से रचना को खोजते हुए जयपुर पहुंचे तो पता चला कि विजय पहले से एक मूक-बधिर महिला से शादी कर चुका था और उसका एक बेटा भी था। इस पर परिजनों ने दोनों के संबंधों का विरोध किया और रचना को अपने साथ कानपुर ले आए।

बोतल में पेट्रोल लेकर पहुंचा
पिता ने बताया कि बुधवार सुबह करीब 8 बजे वह काम पर जाने की तैयारी कर रहे थे। पास ही पत्नी रामकली मौजूद थीं। इस बीच मेनगेट को धक्का देकर पेट्रोल से भीगा हुआ विजय अंदर पहुंचा। वह कुछ समझ पाते कि किचन में रखी माचिस उठा कर खुद को आग लगा ली। इसके बाद किचन में मौजूद बेटी रचना को भी गले लगा लिया, जिससे वह भी जलने लगी।

मदद को आए पड़ोसियों की मदद से कपड़ा डाल कर किसी तरह आग बुझा कर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने दोनों को उर्सला में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने विजय की हालत नाजुक बताई है। पुलिस को घर के बाहर दो लीटर की बोतल मिली, जिसमें विजय पेट्रोल लेकर आया था। 

युवक ने खुद पर पेट्रोल डाल कर युवती को भी साथ में मारने की कोशिश की है। पिता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।- रवीना त्यागी, डीसीपी साउथ 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed