फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   boyfriend brutally murdered girlfriend

दोनों की दोस्ती प्यार में बदली, फिर शादी के लिए मनाता रहा प्रेमी, कार से उतरते ही रौंद दिया

Thu, 09 Aug 2018 08:25 AM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Updated Thu, 09 Aug 2018 08:25 AM IST
विज्ञापन
boyfriend brutally murdered girlfriend
पुलिस हिरासत में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
यूपी के उन्नाव जिले में माखी थाना क्षेत्र में चार माह पूर्व हुई युवती की हत्या का पुलिस ने बुधवार को खुलासा किया। युवती की हत्या उसके प्रेमी ने शादी से इनकार करने पर की थी। प्रेमी ने प्रेमिका की पहले बोलेरो से कुचलकर हत्या की और शव पुलिया के नीचे फेंक दिया था। पुलिस ने प्रेमी को गिरफ्तार करने के साथ घटना में प्रयोग की गई बोलेरो भी बरामद की है। 
विज्ञापन


माखी थानाक्षेत्र के भवानीखेड़ा गांव निवासी साक्षी(22) पुत्री सोनेलाल का शव 10 अप्रैल 2018 को गांव से दो किलोमीटर दूर नहर पुलिया के नीचे पड़ा मिला था। पुलिस ने शव की पहचान कर घटना की रिपोर्ट दर्ज कर ली थी। पुलिस ने आसीवन थाना क्षेत्र के रसूलाबाद निवासी आशू यादव पुत्र रामनरेश को साक्षी की हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


पुलिस का कहना है कि आशू की साक्षी के पिता सोनेलाल से दोस्ती थी। इससे उसका सोनेलाल के घर आना-जाना था। सोनेलाल की बेटी साक्षी से दोस्ती हो गई। देखते ही देखते दोस्ती प्रेम संबंध में बदल गई। पुलिस के अनुसार आशू साक्षी से शादी करना चाहता था। हालांकि साक्षी इससे इनकार कर रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांव से दो किलोमीटर दूर उसने साक्षी को नीचे उतार दिया

boyfriend brutally murdered girlfriend
पुलिस हिरासत में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
ऐसे में 9 अप्रैल को आशू ने साक्षी को घर से बुला लिया था। गांव से बाहर आने के बाद वह उसे बोलेरो में बिठाकर दूसरे गांव ले गया। जहां उसने शादी का दबाव डाला। हालांकि साक्षी ने फिर इनकार कर दिया। इससे झल्लाया आशू प्रेमिका साक्षी को लेकर गांव आ गया। गांव से दो किलोमीटर दूर उसने साक्षी को नीचे उतार दिया।

साक्षी जैसे ही घर जाने के लिए आगे बढ़ी तभी आशू ने उसे रौंद दिया। इसके बाद साक्षी के शव को नहर पुलिया के नीचे फेंक दिया था। पुलिस ने आशू को गिरफ्तार करने के बाद उसकी निशानदेही पर घटना में प्रयोग की गई सफेद रंग की बोलेरो को आसीवन के रसूलाबाद कस्बे से बरामद की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed