{"_id":"5cbdca92bdec22140559cd8c","slug":"boy-shot-himself-being-upset-with-stomach-ache","type":"story","status":"publish","title_hn":"काल बना पेट दर्द, वो इस कदर परेशान हुआ कि उठाया ये दर्दनाक कदम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
काल बना पेट दर्द, वो इस कदर परेशान हुआ कि उठाया ये दर्दनाक कदम
Mon, 22 Apr 2019 07:37 PM IST
प्रशांत कुमार
यूपी डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
यूपी डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Mon, 22 Apr 2019 07:37 PM IST
विज्ञापन
गौरव सिंह की फाइल फोटो, रोती बिलखती मां व अन्य परिजन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के हरदोई में हरपालपुर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत भदार गांव में पेट दर्द से परेशान युवक ने तमंचे से गोली मारकर खुदकुशी कर ली। उसका शव गांव स्थित पुराने मकान में पड़ा मिला। मौके पर पहुंची पुलिस को शव के पास ही तमंचा भी मिला। परिजनों ने घटना को लेकर कोई आरोप नहीं लगाया है। पुलिस ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की बात कही है।
भदार निवासी गौरव सिंह (26) पुत्र हरि सिंह गांव में ही खेती करता था। हरि सिंह का पुराना मकान गांव के अंदर है। वह परिवार के साथ गांव के बाहर की ओर बने मकान में रहता था। रविवार रात गौरव पुराने मकान में सोने जाने की बात कहकर घर से गया था। सोमवार सुबह नौ बजे तक भी जब गौरव नहीं आया तो परिजनों ने उसे तलाशना शुरू किया। पुराने मकान में कमरे के बाहर गौरव का शव पड़ा मिला। पास ही तमंचा भी पड़ा था। शव देखकर परिजनों में कोहराम मच गया और कुछ ही देर में ग्रामीणों की भीड़ मौके पर लग गई।
प्रभारी निरीक्षक हरपालपुर ज्ञानेंद्र सिंह पुलिस बल के साथ वहां पहुंचे और लोगों से पूछताछ की। तमंचे को कब्जे में ले लिया। भाई सोनू ने बताया कि गौरव कई महीने से पेट दर्द से परेशान था। सीओ हरपालपुर राकेश वशिष्ठ ने बताया कि परिजन पेट दर्द से परेशान होकर खुदकुशी किए जाने की बात कह रहे हैं। मामले की जांच की जा रही है।