फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   boy's dead body found hanging from tree in hardoi

यूपीः फांसी से लटकते-लटकते लाश हो गई कंकाल, युवक दो महीने पहले हुआ था लापता

Fri, 31 May 2019 11:15 AM IST
प्रशांत कुमार क्राइम डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, हरदोई Published by: प्रशांत कुमार Updated Fri, 31 May 2019 11:15 AM IST
विज्ञापन
boy's dead body found hanging from tree in hardoi
घटनास्थल पर मौजूद परिजन व ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला
हरदोई जिले में फांसी से लटकता एक शव मिला। शव देख घटनास्थल पर मौजूद युवक के पैरों तले जमीन खिसक गई। उसने ग्रामीणों को इसकी जानकारी दी। मौके पर पहुंचे ग्राामीणों और परिजनों ने शव की शिनाख्त वीरू के रूप में की। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस के मुताबिक फांसी से लटका शव में केवल कंकाल ही रह गया है। कपड़ों के आधार पर युवक की पहचान हो सकी है।
विज्ञापन

 


बघौली थाना क्षेत्र के ढोली मजरा बरौली निवासी वीरू( 22) पुत्र बुद्धा करबी 2 महीने पहले लापता हो गया था। उसके बड़े भाई वीरेंद्र ने गुमशुदगी की रिपोर्ट भी बघौली थाने में दर्ज कराई थी। गुरुवार देर शाम गांव निवासी रवी गांव से 500 मीटर दूर स्थित घानाई बाग में लकड़ी काटने गया था। वहां उसने पेड़ से लटकता शव देखा तो ग्रामीणों को सूचना दी।

विज्ञापन


ग्रामीणों और परिजनों के मौके पर पहुंचने पर पता चला कि शव वीरू का है। कपड़ों के आधार पर शव की शिनाख्त हुई है। पुलिस की मानें तो सिर्फ कंकाल रह गया है। माना जा रहा है कि जिस दिन से लापता हुआ है उसी दिन उसने खुदकुशी कर ली। परिजनों ने कोई आरोप नहीं लगाए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed