{"_id":"5cd96f56bdec22070c0902a9","slug":"boy-misdeeded-with-girl-in-mahoba","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेत गई युवती से लड़के ने किया दुष्कर्म, आरोपी की तलाश में दबिश दे रही पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेत गई युवती से लड़के ने किया दुष्कर्म, आरोपी की तलाश में दबिश दे रही पुलिस
Mon, 13 May 2019 06:51 PM IST
प्रशांत कुमार
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, महोबा
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, महोबा
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Mon, 13 May 2019 06:51 PM IST
विज्ञापन
डेमो पिक
यूपी के महोबा जिले के कबरई थाना कबरई के एक गांव में खेत से भूसा लेने गई युवती से युवक ने दुष्कर्म किया। इसके बाद जान से मारने की धमकी देते हुए आरोपी भाग निकला। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस आरोपी की तलाश में दबिश दे रही है। पीड़िता को डॉक्टरी परीक्षण के लिए अस्पताल भेजा गया है।
विज्ञापन
थाना कबरई के एक गांव निवासी 22 वर्षीय युवती रविवार की शाम खेत से भूसा लेने गई थी। तभी युवक धर्मराज वहां पहुंच गया और युवती को बुरी नियत से पकड़ लिया। शोर शराबा मचाने पर महिला का मुंह दबाते हुए जान से मारने की धमकी देते हुए दुष्कर्म किया। इसके बाद घटना के विषय में किसी से कुछ बताने पर अंजाम बुरा होने की धमकी देता हुआ वह चला गया। पीड़िता ने घर पहुंचकर परिजनों को पूरी घटना बताई। तब परिजन पीड़िता के साथ थाना कबरई पहुंचे और तहरीर सौंपी।
विज्ञापन
तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी धर्मराज के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज किया है। थानाध्यक्ष कबरई अशोक कुमार सिंह का कहना है कि आरोपी की तलाश में दबिश दी जा रही है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन