{"_id":"5d5ea0738ebc3e6c7012f97b","slug":"boy-meet-girl-after-marriage-shot-by-her-husband","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"शादी के बाद युवती से मिलने पहुंचा प्रेमी तो पति हुआ पागल, सिर से तमंचा सटाकर मारी गोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शादी के बाद युवती से मिलने पहुंचा प्रेमी तो पति हुआ पागल, सिर से तमंचा सटाकर मारी गोली
Thu, 22 Aug 2019 07:34 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
यूपी डेस्क, अमर उजाला, बांदा
यूपी डेस्क, अमर उजाला, बांदा
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Thu, 22 Aug 2019 07:34 PM IST
विज्ञापन
मौके पर मौजूद पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांदा में शादीशुदा युवती से मिलने आए युवक को बुधवार रात पति और युवती के परिजनों ने मिलकर गोली मार दी। कनपटी पर गोली लगने से युवक लहूलुहान होकर गिर गया। पुलिस ने उसे सीएचसी में भर्ती कराया। हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने मेडिकल कालेज रेफर कर दिया। मेडिकल कॉलेज से कानपुर के हैलट अस्पताल रेफर कर दिया गया।
हैलट में डॉक्टरों के जवाब देने से परिवार वाले उसे कानपुर में ही रमाशिव हॉस्पिटल ले गए। वहां उसका इलाज हो रहा है। युवक के चाचा राजबहादुर का आरोप है कि युवती के परिजनों को घर से बुलाकर गोली मारी है। बदौसा रोड स्थिति अतर्रा थाने से कुछ दूर किराये के मकान में एक महिला का परिवार रहता है। उसके दो बेटे और एक बेटी हैं। अनबन के चलते पति बांदा में रहता है। बेटी की शादी फतेहपुर जिले के एक गांव में छह माह पहले हुई थी।

महिला की बेटी का उसके रिश्तेदार चित्रकूट के पथरौड़ी गांव निवासी संजय श्रीवास (25) से प्रेम संबंध थे। संजय बांदा स्थिति केसीएनआई में बीटेक फाइनल का छात्र का है। संजय का युवती के घर आना-जाना था। इसकी भनक युवती के पति को भी लग गई। युवती कुछ दिन पूर्व मायके आई है। पति भी यहां आया हुआ था। बताया जाता है कि बुधवार रात संजय युवती से मिलने उसके घर पहुंचा।
युवती के परिजनों और पति ने उसे घेरकर तमंचे से गोली मार दी। गोली संजय की कनपटी पर लगी, जिससे वह लहूलुहान होकर गिर पड़ा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने संजय को सीएचसी अतर्रा पहुंचाया। यहां से डॉक्टरों ने मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। हालत नाजुक देख डॉक्टरों ने कानपुर रेफर कर दिया। वहां से भी डॉक्टरों द्वारा रेफर करने पर परिवार वाले कानपुर के ही रमाशिव हास्पिटल ले गए।
एएसपी एलबीके पाल ने मौके पर पहुंचकर घटना के बारे में जानकारी प्राप्त की। पुलिस को घटनास्थल से 315 बोर का तमंचा, एक खोखा और तीन कारतूस मिले। एक पत्र भी बरामद होने की बात पुलिस कह रही है। पत्र संजय श्रीवास द्वारा लिखा सुसाइड नोट बताया जा रहा है। अतर्रा थाने के इंस्पेक्टर रामेंद्र तिवारी का कहना कि मामले की जांच की रही है। अभी किसी ने तहरीर नहीं दी है। बताया कि तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।डिमेिड