{"_id":"5ce0ee81bdec2207114bfddb","slug":"boy-found-dead-in-field-in-hardoi-district","type":"story","status":"publish","title_hn":"बहन की शादी की रस्मों के बीच ही गायब हुआ भाई, सुबह खेत में मिली लाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बहन की शादी की रस्मों के बीच ही गायब हुआ भाई, सुबह खेत में मिली लाश
Sun, 19 May 2019 11:25 AM IST
प्रशांत कुमार
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Sun, 19 May 2019 11:25 AM IST
विज्ञापन
घटनास्थल पर पुलिस, परिजन व ग्रामीण
- फोटो : अमर उजाला
यूपी के हरदोई जिले में एक लड़के का शव खेत में पड़ा मिलने से सनसनी फैल गई। बीती रात मृतक की चचेरी बहन की बरात आई थी। रात करीब 12 तक लोगों ने उसे शादी की रस्मों और वहां की जिम्मेदारियों का निभाते देखा था। इसके बाद वह गायब हो गया था। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है।
संडीला कोतवाली क्षेत्र के ग्राम चंद्रपुर निवासी ललित कुमार(16 ) पुत्र गुड्डू का शव रविवार सुबह गांव के बाहर एक खेत में पड़ा मिला। शनिवार रात ललित की चचेरी बहन की बरात गांव आई थी । रात 12 बजे तक वह शादी के इंतजामों में नजर आया था।
इसके बाद से उसका कोई पता नहीं चल रहा था। सुबह ग्रामीणों ने ललित का शव देखा तो उनके होश उड़ गए। ग्रामीणों ने इसकी सूचना परिजनों को दी। मौके पर पहुंचे परिजनों ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। परिजनों ने हत्या की आशंका जाहिर की है। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुटी है।