फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   boy found dead and girl is injured with gun shot

दो फायर और गांव वालों को लगा डकैत आ गए पर गांव के बाहर का नजारा रूह कंपा देेने वाला था

Sun, 03 Feb 2019 12:09 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sun, 03 Feb 2019 12:09 PM IST
विज्ञापन
boy found dead and girl is injured with gun shot
डेमो
कन्नौज जिले के ठठिया थाना क्षेत्र में रविवार सुबह ग्रामीणों को गोली चलने की आवाज सुनाई दी। गोली चलने की आवाज से ग्रामीणों को लगा बदमाश आ गए हैं पर जब उन्होंने गांव के बाहर जाकर देखा तो नजारा कुछ और ही था। जिसे देखकर उनकी रूह कांप गई। 
विज्ञापन


ठठिया थाना क्षेत्र के हिम्मापूर्वा गांव निवासी सोनी देवी (20) पुत्री गंभीर यादव और सतीश यादव (24) पुत्र अमर सिंह यादव एक ही गांव के रहने वाले हैं। रविवार तड़के चार बजे दोनों के गोली लग गई। गोली चलने की आवाज सुनकर ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंचे।
विज्ञापन


ग्रामीणों ने जब गोली चलने की आवाज सुनी तो उन्हें लगा कि गांव में बदमाश आ गए हैं। ग्रामीणों ने जब मौके पर जाकर देखा तो गांव के बाहर दोनों लोग खून से लथपथ हालत में पड़े हुए मिले। गोली लगने की वजह से घटनास्थल पर ही सतीश की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोनी के पेट में गोली लगने से दूसरी तरफ निकल गई। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। घायलों को परिजनों व पुलिस ने मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। वहां पर पुलिस ने युवती के बयान भी दर्ज किए। घटना का कारण की अभी तक स्पष्ट नहीं हो पा रहा है।


क्षेत्राधिकारी सुबोध कुमार जायसवाल ने बताया कि घटना की नजाकत को देखते हुए मामला ऑनर किलिंग का लग रहा है। जांच में दोषियों पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। आरोपी को जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed