फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   boy fall in love with woman and committed suicide due to Blackmail

शादीशुदा महिला से थी मोहब्बत, सुसाइड से पहले लड़के ने लिखा-....वो मुझे ब्लैकमेल करती है

Sat, 16 Feb 2019 12:25 AM IST
प्रशांत कुमार क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रशांत कुमार Updated Sat, 16 Feb 2019 12:25 AM IST
विज्ञापन
boy fall in love with woman and committed suicide due to Blackmail
मृतका की फाइल फोटो
महिला मित्र की ब्लैकमेलिंग से परेशान युवक का शव शुक्रवार सुबह कानपुर में दादानगर, साइट नंबर-5 में सड़क किनारे पड़ा मिला। उसने फेसबुक पोस्ट में ब्लैकमेलिंग से तंग आकर जान देने की बात लिखी थी लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हार्टअटैक से मौत की पुष्टि हुई है। 
विज्ञापन


उस्मानपुर गांव, नौबस्ता निवासी जगतराम ने बताया कि चार बच्चों में तीसरे नंबर का बेटा संदीप वर्मा उर्फ सनी (24) दादानगर की एक  तिरपाल फैक्ट्री में नौकरी करता था। कई कई बार वह दो-तीन दिन बाद फैक्ट्री से घर आता था। चार दिन पहले वह फैक्ट्री गया लेकिन घर नहीं लौटा। तीन दिन बाद छोटे बेटे विकास ने उसके मोबाइल पर कॉल की मगर फोन रिसीव नहीं हुआ। साथी कर्मचारियों से संपर्क किया तो पता चला कि तीन दिन से संदीप फैक्ट्री पहुंचा ही नहीं।
विज्ञापन

शुक्रवार को वह गुमशुदगी लिखाने थाने जा रहे थे तभी गोविंदनगर पुलिस घर पहुंची और संदीप का शव मिलने की जानकारी दी। जगतराम ने बताया कि बेटे के गुजैनी निवासी एक शादीशुदा महिला से रिश्ते थे।

सूचना पर पहुंचे संदीप के दोस्तों ने पुलिस को महिला का पता बताया। यह भी बताया कि मौत से पहले संदीप ने फेसबुक पोस्ट में महिला की ब्लैकमेलिंग से परेशान होकर सुसाइड करने की बात लिखी थी।

....अब रुपये देने की उसकी हैसियत नहीं है

थाना प्रभारी संजीवकांत मिश्रा का कहना है कि युवक का शरीर भीगा हुआ था। जहां शव मिला, उससे दो सौ मीटर की दूरी पर नाला है। परिजनों की तहरीर पर एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

संदीप ने पोस्ट में लिखा था कि गुजैनी के ठाकुर चौराहे के पास रहने वाली महिला मित्र के पास उसके कुछ अश्लील वीडियो और फोटो हैं। इनके जरिये वह ब्लैकमेल कर रही है। दुष्कर्म के आरोप में फंसाकर जेल भेजने की धमकी देकर वह 90 हजार रुपये ऐंठ चुकी है। अब 50 हजार रुपये और मांग रही है लेकिन अब रुपये देने की उसकी हैसियत नहीं है। धमकियों के चलते वह मानसिक तनाव में है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed