{"_id":"5d23881c8ebc3e6cb66e7840","slug":"boy-died-in-hit-and-run-case-in-kanpur","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"हिट एंड रन: सड़क पर मौत बनकर दौड़ी कार, छात्र की ली जान, हादसा होते ही चालक कार लेकर फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिट एंड रन: सड़क पर मौत बनकर दौड़ी कार, छात्र की ली जान, हादसा होते ही चालक कार लेकर फरार
Mon, 08 Jul 2019 11:47 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Mon, 08 Jul 2019 11:47 PM IST
विज्ञापन
छात्र की मौत के बाद रोते बिलखते परिजन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर के चकेरी के न्यू विमान नगर में रविवार देर शाम सड़क पर तेज रफ्तार बेकाबू स्विफ्ट डिजायर कार मौत बनकर दौड़ी। कार ने एक ठेले, एक साइकिल सवार और फिर खंभे में टकराते हुए बाइक सवार छात्र को टक्कर मार दी। छात्र की मौत हो गई।
हादसा होते ही चालक कार लेकर फरार हो गया। पुलिस ने कार नंबर के आधार पर एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू की है। एचएएल कालोनी रामादेवी निवासी सुशील गुप्ता का बेटा ऋषभ गुप्ता (24) पटेल नगर स्थित फोटो स्टूडियो से बहन दीक्षा की फोटो लेने जा रहा था।

ठेले, साइकिल और खंभे में टकराने के बाद बाइक सवार मारी टक्कर
वह कालोनी की गली से बाहर निकलकर रोड पर कुछ दूरी चला था कि पीछे से आ रही तेज रफ्तार कार ने ठेले, साइकिल सवार और खंभे से टकराते हुए ऋषभ को टक्कर मार दी। चालक फौरन वहां से कार लेकर भाग निकला। पर, टक्कर लगने से कार की नंबर प्लेट घटनास्थल पर ही गिर गई थी।
इलाकाई लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी और ऋषभ को पहले कांशीराम और फिर हैलट लेकर गए। हैलट में डॉक्टरों ने ऋषभ को मृत घोषित कर दिया। सोमवार को पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। हादसे में साइकिल सवार और ठेला लगाने वाले युवक की जान बाल-बाल बच गई।