{"_id":"a66ef032ea69e76202484f36e6a50c3b","slug":"boy-died-after-the-death-of-his-parents-and-sister-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"माता-पिता-बहन के बाद भाई की भी अकाल मौत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
माता-पिता-बहन के बाद भाई की भी अकाल मौत
अमर उजाला कानपुर
Updated Sat, 15 Aug 2015 01:58 AM IST
विज्ञापन
अलग-अलग हादसों में माता-पिता और बहन की मौत के बाद परिवार का इकलौता बेटा भी हादसे का शिकार हो गया। मामला लक्ष्मीपुरवा रथ मंदिर के पास रहने वाले दिनेश केसरवानी के परिवार का है। दिनेश का इकलौता बेटा लक्ष्य केसरवानी (13) गोला घाट में गंगा में डूब गया।
लक्ष्य अपने दोस्तों शक्कर मिल खलवा निवासी अतुल गौतम और लक्ष्मीपुरवा निवासी आदित्य कुमार अहिरवार के साथ शुक्रवार सुबह स्कूल बंक करके गंगा नहाने गोला घाट पहुंच गए। दोस्त तो नहा कर बाहर आ गए, पर लक्ष्य डूब गया।
दोस्तों के शोर मचाने पर गोताखोर गंगा में कूदे और उसे खोज निकाला, पर तब तक उसकी सांस थम चुकी थी। रिश्तेदार आकाश ने बताया कि पांच साल पहले दिनेश केसरवानी की एक हादसे में मौत हो गई थी आैर बेटी नैना (18) अपाहिज हो गई थी।
विज्ञापन
वहीं दिनेश की पत्नी रेखा और बेटी शानू की भी एक हादसे में मौत हो चुकी है। परिवार में इकलौता बेटा लक्ष्य और नैना बची थी। शुक्रवार को लक्ष्य भी असमय काल का शिकार हो गया।