फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   boy accused of rape with teenager in mahoba

घर में घुसकर युवक ने किशोरी को बनाया हवस का शिकार, चीख सुनाई न दे इसलिए दबा दिया मुंह

Sun, 30 Sep 2018 05:56 PM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Updated Sun, 30 Sep 2018 05:56 PM IST
विज्ञापन
boy accused of rape with teenager in mahoba
डेमो पिक
यूपी के महोबा में चरखारी कोतवाली चरखारी के एक गांव में युवक ने घर में घुसकर किशोरी से दुष्कर्म किया। चीखपुकार मचाने पर आरोपी ने किशोरी का मुंह दबा लिया। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी भाग निकला। पीड़िता के पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पीड़िता को डाक्टरी परीक्षण के लिए अस्पताल भेजा गया है। पुलिस आरोपी की तलाश में दबिश दे रही है।
विज्ञापन


कोतवाली चरखारी के एक गांव निवासी 15 वर्षीय किशोरी रविवार को घर पर अकेली थी जबकि परिजन खेतों में काम करने गए थे। घर में मौजूद भाभी गांव में लगे सरकारी हैंडपंप से पानी भरने चली गई। तभी मौका पाकर युवक दीपक घर में घुस गया और दुष्कर्म किया। चीखने चिल्लाने पर आरोपी ने किशोरी का मुंह दबा लिया और किसी से कुछ बताने पर जान से मारने की धमकी दी। पानी लेकर लौट रही भाभी ने जब आवाज सुनी तो शोर शराबा मचाया। तब आरोपी मौके से भाग निकला।
विज्ञापन


 
 

घर पहुंचे परिजनों को किशोरी ने पूरी घटना बताई

boy accused of rape with teenager in mahoba
डेमो पिक
सूचना पर घर पहुंचे परिजनों को किशोरी ने पूरी घटना बताई। तब पिता ने कोतवाली चरखारी पहुंचकर घटना की तहरीर सौंपी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी दीपक  के खिलाफ धारा 452, 376 व पास्को एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। पीड़िता को डाक्टरी परीक्षण के लिए अस्पताल भेजा गया है। कोतवाली चरखारी प्रभारी राधे बाबू का कहना है कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपी की तलाश में दबिश दी जा रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed