{"_id":"5ce5836bbdec22075249602b","slug":"boy-abused-with-girl-in-closed-room-in-etawah","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बंद कमरे में तमंचे के बल पर लड़के ने छात्रा से किया दुष्कर्म, आरोप एक लड़की पर भी, रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बंद कमरे में तमंचे के बल पर लड़के ने छात्रा से किया दुष्कर्म, आरोप एक लड़की पर भी, रिपोर्ट दर्ज
Wed, 22 May 2019 10:44 PM IST
प्रशांत कुमार
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, इटावा
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, इटावा
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Wed, 22 May 2019 10:44 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक फोटो
- फोटो : गूगल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के इटावा जिले में सिविल लाइन थाना क्षेत्र के आईटीआई चौराहे के पास एक युवक ने एक छात्रा को कमरे में बंद कर तमंचे के बल पर उसके साथ दुष्कर्म किया। बाद में युवक ने छात्रा की फोटो वायरल कर दी। पीड़िता ने मंगलवार रात युवक व उसकी सहेली के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। रिपोर्ट एसएसपी के आदेश पर दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
इकदिल क्षेत्र का एक युवक इटावा में पढ़ने के लिए आता था। क्षेत्र के एक गांव की युवती भी उसी कॉलेज में पढ़ने आती थी। इसी दौरान दोनों में दोस्ती हो गई। दोस्ती हो जाने के बाद एक दिन युवक उसे अपनी महिला सहपाठी के कमरे पर ले गया। कमरे में ले जाने की बाद युवक ने उसके साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया तो छात्रा ने विरोध किया। इस पर युवक ने तमंचा लगाकर उसके साथ दुष्कर्म किया।

युवक ने महिला सहपाठी की मदद से उसकी फोटो वायरल कर दी
बाद में उसने छात्रा को धमकी दी कि यदि उसने किसी से शिकायत की तो उसकी अश्लील फोटो वायरल कर देगा। इस धमकी से छात्रा चुप रही। बाद में युवक ने महिला सहपाठी की मदद से उसकी फोटो वायरल कर दी। जानकारी मिलने पर छात्रा ने एसएसपी से मुलाकात की और उन्हें पूरी घटना की जानकारी दी। एसएसपी के आदेश पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
प्रभारी निरीक्षक सिविल लाइन मदन गोपाल गुप्ता ने बताया कि मामला एक साल पुराना है लेकिन युवक ने कुछ दिन पहले उसकी फोटो वायरल की है। उसके बाद छात्रा ने रतन राजपूत व उसकी महिला सहयोगी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने आरोपियों की तलाश कर रही है।