फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Boost Your Business Program

मकसद से भटके, उद्यमियों को खटके

Tue, 16 Feb 2016 02:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कानपुर
अमर उजाला ब्यूरो, कानपुर Updated Tue, 16 Feb 2016 02:38 AM IST
विज्ञापन
Boost Your Business Program

बूस्ट योर बिजनेस प्रोग्राम के तहत घरेलू, सूक्ष्म एवं मध्यम उद्योगों को फेसबुक पर लाकर उन्हें देश दुनिया में प्रचारित करने का मकसद शुरुआत में ही भटक गया। शहर आई 10 सदस्यीय टीम को प्रचार न कर पाने वाले उद्योगों का फेसबुक पर पेज बनाना था लेकिन टीम ने छोटी-छोटी दुकानों का ही पेज बनाने में पूरा दिन गुजार दिया।

विज्ञापन


उद्योगों को नजरअंदाज करने पर उद्यमियों ने नाराजगी जताई है और इस कवायद को बेमकसद बताया। अधिकारियों ने भी दबी जुबान माना कि जो तय हुआ था, टीम ने वह काम नहीं किया। बूस्ट योर बिजनेस प्रोग्राम की शुरुआत सोमवार को कलक्ट्रेट स्थित नवीन सभागार में औद्योगिक संगठनों के प्रतिनिधियों, प्रशासन और उद्योग विभाग के अधिकारियों की बैठक के साथ हुई।
विज्ञापन


टीम ने उद्यमियों को योजना की जानकारी दी। इसके बाद फेसबुक टीम औद्योगिक क्षेत्रों में जाने के बजाय बिरहाना रोड पहुंची। छोटे-छोटे दुकानदारों को जानकारी दी और पेज बनवाने की बात कही। कई दुकानदारों ने तो यह कहकर मना कर दिया कि उन्हें इतने बड़े पैमाने पर प्रचार नहीं चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


उनके खरीददार तो आसपास के एक-दो मोहल्ले के हैं। इसके बाद टीम थोड़ा बड़ी दुकानों पर पहुंची। यहां भी कुछ दुकानदारों ने ही पेज बनवाए। एक वाच हाउस के मालिक ने स्पष्ट कहा कि वह 20 ब्रांड की घड़ियां बेचते हैं। आजकल हर गली में घड़ी की दुकानें हैं। उन्हें फेसबुक पर पेज की जरूरत नहीं है। देर शाम तक 10 सदस्यीय टीम ने महज 40 दुकानों और प्रतिष्ठानों के पेज बनाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed