प्रयागराज से कानपुर जा रही ट्रेन में बम की सूचना से मचा हड़कंप, पकड़ा गया सिरफिरा युवक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुधवार रात एक युवक ने कंट्रोल रूम को सूचना दी कि प्रयागराज से अनवरगंज कानपुर जा रही पैसेंजर ट्रेन में बम है। इसके बाद रेलवे अधिकारियों में हड़कंप मच गया। आनन-फानन ट्रेन को स्टेशन पर रोका गया है।
कोतवाली प्रभारी डीसी मिश्रा को रायबरेली के खीरो थाना पुलिस ने सूचना दी कि झूठी सूचना देने वाले खीरो निवासी गुरुप्रसाद पुत्र रमेश को गिरफ्तार कर लिया गया है। इसके बाद पुलिस और रेलवे प्रशासन ने राहत की सांस ली। स्टेशन अधीक्षक विश्राम ने बताया कि ट्रेन 25 मिनट रोकने और तलाशी के बाद कानपुर के लिए रवाना कर दिया गया।