मछली का शिकार करने को फोड़ रहा था बम, दोनों हथेली उड़ी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चित्रकूट के मानिकपुर थानाक्षेत्र के कल्याणपुर निवासी देवीदीन कोल (45) पुत्र रामफल भरतकूप क्षेत्र में परिवार समेत रहकर पत्थर तोड़ान का काम करता है। बारिश के कारण पत्थर तोड़ान का काम कुछ मंद होने के कारण वह गांव आया था। शुक्रवार की सुबह वह मछली का शिकार करने के लिए बरगदहा नदी के पास पहुंचा। शिकार के लिए उसने बम फोड़कर पानी में फेंकने का प्रयास किया तो बम हाथ में ही फट गया। जिससे उसकी दोनों हथेली उड़ गई और वह जमीन पर गिरकर बेहोश हो गया। धमाके की आवाज सुनकर आस पास के लोग मौके पर पहुंचे और उसे सीएचसी में भर्ती कराया। जहां प्राथमिक इलाज के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया है। अस्पताल में होश आने पर घायल ने बताया कि वह बम भरतकूप क्षेत्र से ही लेकर आया था। यह बम ज्यादा ताकतवर नहीं होते लेकिन पानी में फटने पर मछली के शिकार में आसानी होती है।