{"_id":"5dcd880a8ebc3e54846b5b9f","slug":"boiling-oil-thrown-on-student-condition-critical","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर: फिंगर चिप्स लेने पर हुआ विवाद, ठेलेवाले ने छात्र पर फेंका खौलता तेल, हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: फिंगर चिप्स लेने पर हुआ विवाद, ठेलेवाले ने छात्र पर फेंका खौलता तेल, हालत गंभीर
Thu, 14 Nov 2019 10:36 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Thu, 14 Nov 2019 10:36 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर में नौबस्ता के खाड़ेपुर में हाईस्कूल के एक छात्र को कुछ युवकों ने पीटा। फिर एक ठेलेवाले ने उस पर खौलता तेल फेंक दिया। इससे वह गंभीर रूप से झुलस गया। छात्र के पिता की तहरीर पर एफआईआर दर्ज कर आरोपियों की तलाश कर रही है।
अर्रा निवासी किशनपाल का बेटा विनय सिंह एक निजी स्कूल में हाईस्कूल का छात्र है। बुधवार को वह खाड़ेपुर स्थित मेडिकल स्टोर पर दवा लेने गया था। साइकिल से लौटते वक्त खाड़ेपुर चौराहे के पास एक ठेले से वह फिंगर चिप्स लेने लगा।
आरोप है कि ठेले के पास पहले से मौजूद इलाके के कुछ युवकों ने उसे धक्का दे दिया। इससे वह साइकिल से नीचे गिर गया। विरोध पर युवकों ने उसके साथ गाली गलौज करते हुए मारपीट की। आरोप है कि इस दौरान ठेले वाले शिवम गुप्ता ने कढाई में खौलता तेल उसके ऊपर फेंक दिया।
विज्ञापन
चीख-पुकार मचने पर आरोपी वहां से भाग निकले। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने उसे गंभीर हालत में निजी अस्पताल में भर्ती कराया। छात्र की पीठ और हाथ बहुत झुलस गए हैं। नौबस्ता थाना प्रभारी आशीष कुमार शुक्ला ने बताया कि छात्र के पिता की तहरीर पर एफआईआर दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है।