फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Body of a missing student from a madrasa found in a well in Fatehpur

बर्बरता की हदें पार: रस्सी से हाथ... पैर और मुंह प्लास्टिक टेप से बांधकर मारा, मासूम को कई घंटे बंधक बनाए रखा

Mon, 01 Jul 2024 01:42 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, फतेहपुर
अमर उजाला नेटवर्क, फतेहपुर Published by: शाहरुख खान Updated Mon, 01 Jul 2024 01:42 PM IST
सार

फतेहपुर में मदरसा से लापता छात्र का शव कुएं में मिला है। शनिवार शाम को लापता हुआ था । दो पर मुकदमा दर्ज हुआ है। प्लास्टिक टेप से मुंह और हाथ, पैर रस्सी से बांधकर बोरी में भरा था। पुलिस जांच में जुटी है।

विज्ञापन
Body of a missing student from a madrasa found in a well in Fatehpur
student murder - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फतेहपुर के मलवां थाना इलाके में मदरसा से लापता छात्र का बोरे में बंधा शव कुएं में उतराता मिला। पुलिस दो लोगों पर मुकदमा दर्ज कर पूछताछ कर रही है। मलवां थाना क्षेत्र के बरौरा निवासी अख्तर अली का पुत्र आलिम (9) सौंरा स्थित उल्मा मदरसा में दो माह से अरबी पढ़ता था। 
विज्ञापन


करीब पांच दिन पहले घर से मदरसा गया था। परिजनों ने बताया कि आलिम मदरसे में ही ठहरता था। शनिवार को मदरसे से शाम करीब पांच बजे मौलवी रकीमुद्दीन ने आलिम के लापता होने की परिजनों को खबर दी। परिजनों ने देर रात तक बच्चे की खोजबीन की। कोई सुराग न लगने पर उन्होंने पुलिस को खबर दी।
विज्ञापन


पुलिस ने सुबह खोजबीन का आश्वासन दिया। परिजनों ने मदरसे के आसपास सुबह खोजबीन की, लेकिन बच्चे का कुछ पता नहीं चला। चरवाहों ने शाम करीब पांच बजे कुएं में बोरा उतराता देखा। परिजन दोबारा कुएं के पास पहुंचे और बोरे को बाहर निकालकर खोलकर देखा तो परिजनों के होश उड़ गए। बच्चे के रस्सी से हाथ, पैर और मुंह प्लास्टिक टेप से बंधा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिजनों की सूचना पर शनिवार सुबह रिपोर्ट दर्ज की गई थी। बच्चे का गला दबाकर हत्या के बाद शव को ठिकाने लगाने के लिए कुएं में फेंका गया है। मां ने आरोप लगाया है कि बेटे ने कई बार मदरसे के मौलाना व एक अन्य पर गाली गलौज व मारपीट की बात बताई थी। मां की तहरीर पर मौलाना हाफिज व बिल नवाज पर हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। दोनों से पूछताछ की जा रही है। - विजयशंकर मिश्रा, एएसपी

कातिल ने छात्र को कई घंटे बंधक बनाए रखा
लापता होने के करीब 24 घंटे बाद आलिम का शव मिला है। जाहिर है कि कातिल ने कई घंटे तक छात्र को बंधक बनाकर रखा होगा। देर रात या फिर भोर के समय शव फेंका गया। इसी वजह से कुएं के पास सुबह चप्पल खोजबीन में मिली।

 

पुलिस आलिम हत्याकांड में किसी करीबी या फिर मदरसे से जुड़े ही किसी व्यक्ति का हाथ होना मान रही है। मदरसे से आलिम के गायब होने की खबर शाम करीब पांच बजे दी गई थी। बताया जा रहा है कि आलिम मदरसे से दोपहर के समय ही गायब हो गया था। पहले मदरसे के मौलाना व अन्य लोग खोजबीन करते रहे हैं। 

 

मुंह में प्लास्टिक टेप बांधने से जाहिर होता है कि कातिल छात्र की अपहरण के बाद हत्या नहीं करना चाहता था। अपहरण के बाद छात्र को कहीं छिपाकर रखा होगा। वह शोर न मचा सके, इसी वजह से टेप से मुह बांधकर रखा होगा।

 

परिवार का इकलौता बेटा था आलिम
परिवार की आर्थिक हालत ठीक नहीं है। पिता अख्तर राजगीरी का काम करता है। आलिम से छोटी तीन बहन साजिया, नाजिया और कब्बो हैं। इकलौते बेेटे की हत्या से मां ननकी व पिता का हाल बेहाल दिखा। मां भी रोते हुए बोली कि उसके मासूम बेटे ने किसी का क्या ले रखा था, इस बेदर्दी से हत्या की है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed