फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   BOB App Fraud, First targeted and then given incentive, now order to withdraw, employee organization expressed

बीओबी एप फर्जीवाड़ा: पहले टारगेट और फिर दिया इंसेटिव, अब वापस लेने का आदेश, कर्मचारी संगठन ने जताया विरोध

Fri, 13 Oct 2023 08:57 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Fri, 13 Oct 2023 08:57 AM IST
सार

Kanpur News: बैंक के द्वारा जारी पत्र में बताया गया की किए गए कुल एक्टिवेशन और सही एक्टिवेशन में अंतर पाया गया। 20 शाखाएं इसमें दी गई सीमा से बाहर हो गई। इन शाखाओं को अभियान में टारगेट पूरा करने के बाद प्रतिपूर्ति किए गए रुपये वापसी का आदेश किया गया है।

विज्ञापन
BOB App Fraud, First targeted and then given incentive, now order to withdraw, employee organization expressed
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर में बैंक ऑफ बड़ौदा के एप बॉब वर्ल्ड से नए ग्राहकों को जोड़ने की आरबीआई की पाबंदी के बाद बैंक के मुख्य कार्यालय की ओर से सर्कुलर जारी कर अक्तूबर 2021 से दिसंबर 2022 के बीच टारगेट पूरा करने वाले कर्मचारियों को दिया गया इंसेटिव वापसी लेने का पत्र जारी किया है। इसका कर्मचारी संगठन ने विरोध भी जताया है।

विज्ञापन

दरअसल, टारगेट पूरा करने के चक्कर में बैंक कर्मचारियों ने फर्जी मोबाइल नंबर डालकर बैंक के गार्ड व अन्य लोगों को एप से जोड़ दिया था। बैंक के मुख्य महाप्रबंधक (एचआरएम) की ओर से 10 अक्तूबर को जारी पत्र में कहा गया है कि बैंक के द्वारा बॉब वर्ल्ड, अवर वर्ल्ड के नाम से अभियान शुरू किया गया था।
विज्ञापन

स्टॉफ को 2500 रुपये देने का प्रावधान किया गया था।  इसके साथ ही दूसरा कैंपेन इनवाइट एंड अर्न के नाम से शुरू किया गया था। इसमें भी कैश बैक का प्रावधान था। बॉब वर्ल्ड कैंपेन में देश भर की 817 शाखाएं योग्य पाई गईं, जिनको बॉब वर्ल्ड एप एक्टिवेशन के दिए गए टारगेट पूरा करने पर 2500 रुपए देने का प्रावधान था।

विज्ञापन
विज्ञापन

ग्राहकों को कैश बैक का लाभ मिलना था
बैंक के द्वारा जारी पत्र में बताया गया की किए गए कुल एक्टिवेशन और सही एक्टिवेशन में अंतर पाया गया। 20 शाखाएं इसमें दी गई सीमा से बाहर हो गई। इन शाखाओं को अभियान में टारगेट पूरा करने के बाद प्रतिपूर्ति किए गए रुपये वापसी का आदेश किया गया है। बैंक के दूसरे अभियान में ग्राहकों को कैश बैक का लाभ मिलना था।

1067 स्टॉफ को 221540 रुपये की प्रतिपूर्ति की गई
उसके साथ ही इसका लाभ बैंक के 1067 स्टॉफ सदस्यों को हुआ, जिसमें 11 अक्तूबर 2021 से 14 दिसंबर 2022 के बीच तीन बार अभियान चलाया गया। इन 1067 स्टॉफ को 221540 रुपये की प्रतिपूर्ति की गई थी। इसे भी तुरंत वापस लेने का आदेश किया गया है। ऑल इंडिया वी बैंकर्स ऑफिसर्स एसोसिएशन के राष्ट्रीय संयोजक प्रवीन बिस्वास ने कहा कि अधिकारियों व कर्मचारियों से अब दिए गए।

पैसा वापस लेने का निर्णय बिल्कुल ही गलत
रिवार्ड व प्रतिपूर्ति की वापसी संबंधी आदेश गलत है। यह सब कार्य बैंक प्रबंधन अपने एप को ज्यादा से ज्यादा एक्टिवेशन करवाने के लिए ही लाया गया था। किसी ने भी रुपये मांगा नहीं था। बैंक प्रबंधन खुद ही ये ऑफर लाया था, अब 2021 से 2022 का दिया गया पैसा वापस लेने का निर्णय बिल्कुल ही गलत है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed