फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   bNude bathing on condition of life lost

निर्वस्त्र नहाने की शर्त पर जान गंवाई

Tue, 14 Jun 2016 01:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/कानपुर
अमर उजाला ब्यूरो/कानपुर Updated Tue, 14 Jun 2016 01:18 AM IST
विज्ञापन
bNude bathing on condition of life lost
परिजनों से पूछताछ करती पुलिस। - फोटो : amarujala
कानपुर। दोस्तों के बीच निर्वस्त्र होकर नहाने की शर्त पर पनकी निवासी छात्र की नहर में डूबकर मौत हो गई, जबकि उसके दोस्त को अन्य साथियों ने डूबने से बचा लिया। पुलिस की सूचना पर पहुंचे जल पुलिस के सिपाही ने शव को खोज निकाला। 
विज्ञापन

 पनकी गंगागंज निवासी रोडवेज कर्मचारी अवधेश सिंह के परिवार में पत्नी, दो बेटियां और दो बेटे हैं। बच्चों में तीसरे नंबर का अभिषेक पनकी के विद्युत परिषद इंटर कालेज में 11वीं का छात्र था। परिजनों के मुताबिक रोज की तरह अभिषेक अपने दोस्तों दीपांशु, अभिषेक गौतम, आदित्य, शिवम और राहुल के साथ सोमवार सुबह 9:00 बजे आवास विकास नंबर-3 कल्याणपुर में कोचिंग पढ़ने गया था। अभिषेक के दोस्तों के मुताबिक सोमवार को कोचिंग से लौटते समय सभी ने पनकी नहर में नहाने की इच्छा जताई। शर्त लगी कि सभी निर्वस्त्र होकर नहाएंगे। इस अजीब शर्त के बाद दीपांशु और अभिषेक निर्वस्त्र होकर नहर में उतर गए। गहराई में जाने से दोनों डूबने लगे। दोस्तों ने बेल्ट और गमछा फेंका। दीपांशु बेल्ट पकड़कर बाहर आ गया, लेकिन गमछा हल्का होने की वजह से अभिषेक तक नहीं पहुंचा। इसी बीच वहां से गुजर रहे क्षेत्र के विनोद शुक्ला और सुरेंद्र सिंह ने नहर में छलांग लगा दी, लेकिन उन्हें अभिषेक नहीं मिला। दोस्तों ने कंट्रोल रूम को सूचना दी तो एसओ पनकी पहुंचे और जल पुलिस को बुलाया। जल पुलिस के सिपाही मोतीलाल ने अभिषेक का शव नहर से निकाला। एसओ पनकी आशीष मिश्रा ने बताया कि तहरीर मिली तो जांच की जाएगी। निर्वस्त्र होकर नहाने की शर्त की जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed