{"_id":"6127f9278ebc3ebde1367ee3","slug":"bms-doctor-found-in-view-of-patient-admitted-on-ventilator-notice-to-hospital-not-even-registration","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"इलाज या मजाक: वेंटिलेटर पर भर्ती रोगी को देखते मिले बीएमएस डॉक्टर, अस्पताल को नोटिस, रजिस्ट्रेशन भी नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इलाज या मजाक: वेंटिलेटर पर भर्ती रोगी को देखते मिले बीएमएस डॉक्टर, अस्पताल को नोटिस, रजिस्ट्रेशन भी नहीं
Fri, 27 Aug 2021 10:52 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Fri, 27 Aug 2021 10:52 AM IST
सार
एसीएमओ नर्सिंगहोम एवं निजी क्षेत्र डॉ. सुबोध प्रकाश की अगुवाई में गुरुवार को कल्याणपुर के काशी हॉस्पिटल पर छापा मारा गया। डॉ. सुबोध ने बताया कि वहां वेंटिलेटर पर रोगी भर्ती था और आईसीयू में कोई एमबीबीएस डॉक्टर नहीं था।
विज्ञापन
वेंटिलेटर।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कानपुर के कल्याणपुर में बिना रजिस्ट्रेशन चल रहे नर्सिंगहोम के आईसीयू में वेंटिलेटर पर भर्ती रोगी को बीएमएस डॉक्टर देख रहा था। कोई एमबीबीएस डॉक्टर नहीं था। इस पर नर्सिंगहोम संचालक को तुरंत रोगी को शिफ्ट करने के निर्देश दिए गए।
इसी तरह दूसरे नर्सिंगहोम का रजिस्ट्रेशन नहीं था और तीन रोगी भर्ती थे। इस पर दोनों नर्सिंगहोम को नोटिस जारी किया गया है। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने ब्रह्मनगर स्थित एक और नर्सिंगहोम का निरीक्षण किया। बताया जा रहा है कि वहां कोई गड़बड़ी नहीं मिली।
विज्ञापन
इसी तरह दूसरे नर्सिंगहोम का रजिस्ट्रेशन नहीं था और तीन रोगी भर्ती थे। इस पर दोनों नर्सिंगहोम को नोटिस जारी किया गया है। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने ब्रह्मनगर स्थित एक और नर्सिंगहोम का निरीक्षण किया। बताया जा रहा है कि वहां कोई गड़बड़ी नहीं मिली।
विज्ञापन
एसीएमओ नर्सिंगहोम एवं निजी क्षेत्र डॉ. सुबोध प्रकाश की अगुवाई में गुरुवार को कल्याणपुर के काशी हॉस्पिटल पर छापा मारा गया। डॉ. सुबोध ने बताया कि वहां वेंटिलेटर पर रोगी भर्ती था और आईसीयू में कोई एमबीबीएस डॉक्टर नहीं था।
बीएमएस डिग्री धारक डॉक्टर ड्यूटी करता पाया गया। अस्पताल प्रबंधन ने बताया कि रोगी का इलाज न्यूरो सर्जन के अंडर में चल रहा है। रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट मांगने पर बताया कि नवीनीकरण नहीं हुआ है। इसी तरह सिंघल नर्सिंगहोम का रजिस्ट्रेशन नहीं था।
नर्सिंगहोम प्रबंधन ने कहा कि रोगियों को भर्ती नहीं किया जाता सिर्फ ओपीडी होती है, लेकिन नीचे के तल पर तीन रोगी बेड पर मिले। सीएमओ डॉ. नेपाल सिंह ने बताया कि गड़बड़ी करने वालों पर कार्रवाई जारी रहेगी।