{"_id":"63b2b0bb8b821f3f9946c908","slug":"blood-test-report-will-come-on-mobile-in-five-minutes-iit-kanpur-made-the-device","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: पांच मिनट में मोबाइल पर आएगी खून की जांच रिपोर्ट, आईआईटी कानपुर ने बनाई डिवाइस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: पांच मिनट में मोबाइल पर आएगी खून की जांच रिपोर्ट, आईआईटी कानपुर ने बनाई डिवाइस
Mon, 02 Jan 2023 03:54 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Mon, 02 Jan 2023 03:54 PM IST
सार
आईआईटी की स्टार्टअप कंपनी प्राइमरी हेल्थ के संस्थापक साहिल जगनानी, सह संस्थापक अंकित चौधरी व राहुल पटेल की कंपनी प्राइमरी हेल्थ टेक ने डिवाइस बनाई है। राहुल पटेल ने बताया कि डिवाइस की मदद से अग्नाशय, हृदय, गुर्दा, यकृत आदि शरीर के विभिन्न अंगों की बीमारियों की जांच हो सकेगी। डिवाइस का ट्रायल हो चुका है, फाइनल सर्टिफिकेेशन के लिए आवेदन किया है।
विज्ञापन
आईआईटी कानपुर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
खून की जांच के लिए अब पैथोलॉजी के चक्कर और रिपोर्ट के लिए कई दिनों तक इंतजार नहीं करना होगा। आईआईटी कानपुर की नई डिवाइस मोबीलैब की मदद से अब घर बैठे पांच मिनट में खून की जांच की रिपोर्ट मिलेगी। इसकी रिपोर्ट किसी बड़ी पैथोलॉजी के समकक्ष होगी।
विज्ञापन
आईआईटी की स्टार्टअप कंपनी प्राइमरी हेल्थ के संस्थापक साहिल जगनानी, सह संस्थापक अंकित चौधरी व राहुल पटेल की कंपनी प्राइमरी हेल्थ टेक ने डिवाइस बनाई है। राहुल पटेल ने बताया कि डिवाइस की मदद से अग्नाशय, हृदय, गुर्दा, यकृत आदि शरीर के विभिन्न अंगों की बीमारियों की जांच हो सकेगी। डिवाइस का ट्रायल हो चुका है, फाइनल सर्टिफिकेेशन के लिए आवेदन किया है।
विज्ञापन
अगले छह माह में यह बाजार में होगी। राहुल ने बताया कि बड़ी पैथोलॉजी की महंगी मशीनों को हर गांवों तक पहुंचाना आसान नहीं है। जांच के अलावा रिपोर्ट मिलने का लंबा इंतजार भी करना पड़ता है। ऐसे में यह डिवाइस बनाई है। यह डिवाइस कम कीमत में 92 फीसदी एक्यूरेसी के साथ रिपोर्ट देती है। उन्होंने कहा कि मशीन को मोबाइल से कनेक्ट करने के बाद उसमें ही रिपोर्ट आ जाती है। इसकी कीमत 15 से 20 हजार है।
विज्ञापन