{"_id":"0a08ac16a562ed14a28ff9e63b1610f4","slug":"blood-donations-showing-youthful-enthusiasm-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रक्तदान में दिखा युवा जोश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रक्तदान में दिखा युवा जोश
अमर उजाला ब्यूरो/कानपुर
Updated Mon, 15 Feb 2016 02:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
युवा एकता सिंधी समाज और ‘अमर उजाला फाउंडेशन’ के तत्वावधान में रविवार को झूलेलाल मंदिर रामबाग में लगे कैंप में 31 यूनिट रक्तदान हुआ। रक्तदान के लिए युवाओं का जोश देखते ही बन रहा था।
विज्ञापन
‘अमर उजाला फाउंडेशन’ ने रक्तदाताओं को डोनर प्रिविलेज कार्ड और सम्मान पत्र दिया। पूर्व केंद्रीय मंत्री श्रीप्रकाश जायसवाल और विधायक सलिल विश्नोई ने कैंप का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि रक्तदान सभी दानों में सबसे महान है।
विज्ञापन
रक्तदान को लेकर युवाओं का उत्साह सराहनीय है। न सिर्फ दूसरों के लिए वरन अपने स्वास्थ्य के लिए भी रक्तदान बहुत जरूरी होता है।
जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज ब्लड बैंक से आए डॉ. जेपी सिंह ने रक्तदान के फायदे गिनाए। उन्होंने कहा कि 18 से 60 वर्ष आयु वाला हर स्वस्थ व्यक्ति रक्तदान कर सकता है।
विज्ञापन
गौरी केमिस्ट और वीरेश चतुर्वेदी ने 85 लोगों के ब्लड शुगर और ब्लड प्रेशर की जांच की। फाउंडेशन की ओर से अखिलेंद्र सिंह और पंकज मोटवानी ने डोनर प्रिविलेज कार्ड दिए। इस दौरान युवा एकता सिंधी समाज के अध्यक्ष धर्मेंद्र फतवानी, दीपक, सूरज, महेश, निखिलेश, हनी, नरेंद्र, गौरव, सचिन आदि ने योगदान दिया।