{"_id":"60e7547a8ebc3ec20967c550","slug":"block-chief-s-election-assault-stone-pelting-lathi-charge-akbarpur-news-knp639075338","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाहुबल का चुनाव, मारपीट, पथराव, लाठीचार्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाहुबल का चुनाव, मारपीट, पथराव, लाठीचार्ज
विज्ञापन
कानपुर देहात। ब्लॉक प्रमुख चुनाव के नामांकन में जिले में कई जगहों पर प्रत्याशियों के बीच विवाद की स्थिति देखने को मिली। शुरूआत में पुलिस कर्मी मूकदर्शक बने रहे पर बाद में बवाल बढ़ता देख सक्रियता दिखाई। इस दौरान बवाल कर रहे लोगों पर पुलिस ने लाठीचार्ज भी किया।
राजपुर में नामांकन के लिए पहुंचे सपा प्रत्याशी ज्ञानेंद्र यादव से गेट पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने नामांकन पत्र छीनने की कोशिश की। छीना झपटी में सपा प्रत्याशी का कुर्ता फट गया। पुलिस ने किसी तरह से प्रत्याशी को नामांकन परिसर के अंदर किया गया। झींझक में सपा प्रत्याशी नीलू देवी को गेट पर रोक कर नामांकन पत्र का एक सेट छीनकर फाड़ दिया गया। इससे भाजपा व सपा कार्यकर्ताओं के बीच पथराव हुआ।
सपा प्रत्याशी ने नामांकन स्थल तक पहुंचने के लिए दौड़ लगाई। संदलपुर व झींझक में भाजपा व सपा कार्यकर्ताओं के बीच पथराव हुआ। अकरबरपुर ब्लॉक में भाजपा कार्यकर्ताओं ने पुलिस के सामने नारेबाजी की। मना करने पर कोतवाल के साथ धक्कामुक्की कर दी।
विज्ञापन
रसूलाबाद में एक सपा नेता की भाजपा कार्यकर्ताओं ने पिटाई कर दी। वहीं अमरौधा में सपा प्रत्याशी राजेश्वरी को ब्लॉक गेट पर पुलिस ने कुछ समय के लिए रोक दिया। इससे नाराज कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी की।
सपा प्रत्याशी से नामांकन पत्र छीनने का प्रयास, फटा कुर्ता
राजपुर। सपा प्रत्याशी ज्ञानेंद्र यादव से राजपुर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने गेट पर नामांकन पत्र छीनने की कोशिश की। वह बचते हुए अंदर जाने का प्रयास करने लगे, तो छीना झपटी में उनका कुर्ता फट गया। शुरुआत में तो पुलिस मूकदर्शक बनी रही, लेकिन मामला बढ़ता देख इंस्पेक्टर विनोद कुमार ने सपा प्रत्याशी को वहां से निकाल कर नामांकन कक्ष तक पहुंचाया।
यहां एसडीएम व सीओ की मौजूदगी में भाजपाई सपा प्रत्याशी को घेरे रहे। सपा प्रत्याशी ने अफसरों पर भी मिलीभगत का आरोप लगाया। कहा सपा की भी सरकार आएगी। भाजपा कार्यकर्ता पूरी कोशिश में रहे कि सपा का नामांकन न हो सके। (संवाद)
भाजपाइयों ने सपा प्रत्याशी का फाड़ा नामांकन पत्र, पथराव
झींझक। ब्लॉक मुख्यालय पर नामांकन के दौरान भाजपा व सपा कार्यकर्ताओं के बीच टकराव हो गया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने सपा प्रत्याशी नीलू देवी को गेट पर रोकने की कोशिश की। साथ की नामांकन पत्र का एक सेट छीनकर फाड़ दिया। इससे पर सपा कार्यकर्ताओं ने पथराव शुरू कर दिया।
भाजपा की तरफ से भी पथराव होने लगा। दोनों दलों के कार्यकर्ताओं में मारपीट होने लगी। पुलिस ने लाठी चलाकर उपद्रवियों को भगाया। सपा प्रत्याशी को सरकारी जीप से कड़ी सुरक्षा में घर तक छोड़ा गया। शुरुआत में पथराव होने पर करीब 20 मिनट पुलिस मूकदर्शक बनी रही। बवाल बढ़ता देख इंस्पेक्टर रामबहादुर सक्रिय हुए। (संवाद)
पुलिस से भिड़े भाजपाई, पथराव, इंस्पेक्टर चुटहिल
संदलपुर। सपा प्रत्याशी उपेंद्र यादव पूर्व विधायक मिथलेश कटियार समेत कई समर्थकों के साथ नामांकन कक्ष तक पहुंच गए। ये देख भाजपा कार्यकर्ताओं ने विरोध किया। इस दौरान पुलिस चुप बनी रही। आक्रोशित भाजपा कार्यकर्ता पुलिस से भिड़ गए। पुलिस को लाठी चलानी पड़ी।
भाजपा कार्यकर्ताओं ने पथराव शुरू कर दिया। इंस्पेक्टर सिकंदरा विद्यासागर सिंह के सिर में पत्थर लग गया लेकिन हेलमेट पहने होने की वजह से उन्हें मामूली चोट आई। पुलिस ने लाठी पटककर कार्यकर्ताओं को भगाया। इसके बाद सीओ सिकंदरा रविकांत गौड़ ने सपाइयों को पुलिस अभिरक्षा के बीच वहां से रवाना कर दिया। (संवाद)
आमने सामने आए सपा-भाजपा कार्यकर्ता, पथराव
रसूलाबाद। नामांकन केंद्र के बाहर सपा व भाजपा कार्यकर्ता आमने सामने आए तो नारेबाजी करने लगे। इससे स्थिति बिगड़ गई और पथराव शुरू हो गया। पुलिस को संभालने में पसीना आ गया। एसडीएम अंजू वर्मा को भी लाठी लेकर मैदान में उतरना पड़ा। भाजपा प्रत्याशी राधा दुबे पति छुन्नी दुबे व भाजपा विधायक निर्मला संखवार, व्यापारी नेता श्याम मोहन दुबे समेत करीब एक हजार कार्यकर्ताओं के साथ नामांकन पत्र दाखिल करने पहुंची।
इसी बीच सपा प्रत्याशी मीना शुक्ला पार्टी के जिलाध्यक्ष प्रमोद यादव, पूर्व विधायक कमलेश दिवाकर, नीलम कठेरिया, हाजी फैजान खान, जिला पंचायत सदस्य मटल्लू यादव के साथ पहुंची। प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार शुक्ला ने सपाइयों को रोक लिया। भाजपाई जब वहां से निकल गए तब सपाइयों को आगे जाने दिया। इस दौरान एक सपा नेता को भाजपा कार्यकर्ताओं ने पीट दिया। (संवाद)
मलासा में शांतिपूर्ण नामांकन अमरौधा में गहमागहमी
पुखरायां। मलासा में ब्लॉक प्रमुख पद के लिए जहां शांतिपूर्ण तरीके से नामांकन पत्र दाखिल किए गए। वहीं अमरौधा में गहमागहमी रही। अमरौधा में नामांकन के लिए सपा की प्रत्याशी राजेश्वरी के साथ जा रहे समर्थक, प्रस्तावक और उनके पति जसवंत सिंह को बैरिकेडिंग पर रोक लिए गया। जांच के बाद समर्थक और प्रस्तावक को पुलिस ने अंदर जाने दिया।
जसवंत सिंह अंदर न जाने देने पर सीओ प्रभात कुमार से बात करते हुए बिफर पड़े। पत्नी का नामांकन रोकने की साजिश का आरोप लगाते हुए सड़क पर लेट कर जान देने की बात कहने लगे। पुलिस कर्मियों ने समझा कर उनको खड़ा कराया। वहीं प्रत्याशी को गेट पर बैठाए जाने की जानकारी मिलते ही सपा कार्यकर्ता नारेबाजी करने लगे। इस पर प्रेक्षक जगदीश चंद्र ने पहुंच कर सपा प्रत्याशी का नामांकन पत्र दाखिल कराया।
झींझक में 2015 में सपाइयों ने किया था बवाल
झींझक। वर्ष 2015 में झींझक ब्लॉक प्रमुख चुनाव में सपाइयों ने निर्दलीय प्रत्याशी को बंधक बनाकर नामांकन पत्र दाखिल नहीं करने दिया था। गुरुवार को मामला उल्टा था। यहां भाजपा कार्यकर्ता सपा प्रत्याशी को नामांकन नहीं करने देना चाह रहे थे। कार्यकर्ताओं ने प्रत्याशी को नामांकन करने जाने के दौरान रोका और बवाल किया। इस घटना के बाद क्षेत्र में वर्ष 2015 में सपा कार्यकर्ताओं के बवाल की चर्चा होने लगी।