{"_id":"60e8a69e8ebc3e4aea25720f","slug":"block-chief-election-2021-voting-will-be-held-on-these-seats-today-tough-fight-between-sp-and-bjp","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्लॉक प्रमुख चुनाव 2021: आज इन सीटों पर हाेगा मतदान, सपा और भाजपा में कड़ा मुकाबला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ब्लॉक प्रमुख चुनाव 2021: आज इन सीटों पर हाेगा मतदान, सपा और भाजपा में कड़ा मुकाबला
Sat, 10 Jul 2021 01:12 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Sat, 10 Jul 2021 01:12 AM IST
विज्ञापन
सपा व भाजपा।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश की क्षेत्र पंचायतों में अध्यक्ष पद के लिए आज मतदान होगा। शुक्रवार को नामांकन वापसी के अंतिम दिन कई पंचायत अध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचित हुए। राज्य निर्वाचन आयोग ने शनिवार को होने वाले मतदान के दौरान कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए हैं।
बांदा जिले के आठ ब्लाक प्रमुखों में से छह सीटों पर भाजपा प्रत्याशियों का निर्विरोध कब्जा हो गया। इनमें बड़ोखर ब्लाक से स्वर्ण सिंह, कमासिन से रावेंद्र गर्ग, बिसंडा से शंभू प्रसाद, तिंदवारी से दीप शिखा सिंह, महुआ से उर्मिला कबीर और बबेरू ब्लाक प्रमुख सीट पर रमाकांत पटेल निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं। शुक्रवार को निर्विरोध निर्वाचित प्रत्याशियों को प्रमाणपत्र सौंपे गए। अब मात्र दो सीट जसपुरा और नरैनी ब्लाक प्रमुख के लिए शनिवार को मतदान होना है। जसपुरा में राजकुमारी (भाजपा) व विमला देवी (सपा) और नरैनी ब्लाक में मनफूल पटेल (भाजपा) व कमलेश पटेल (सपा) चुनाव मैदान में हैं।
हरदोई में 19 ब्लॉकों में 10 सीटों पर भाजपा प्रत्याशियों को निर्विरोध निर्वाचित घोषित कर दिया है। शेष नौ सीटों पर चुनाव शनिवार को मतदान होगा। इसमें कुछ 20 प्रत्याशी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं।
विज्ञापन
उन्नाव जिले में 16 में से पांच ब्लाकों में निर्विरोध प्रमुख बनने का रास्ता साफ हो गया है। अब शेष बचे 11 विकास खंडों में शनिवार को मतदान होगा।
औरैया में ब्लॉक प्रमुखी का चुनाव रोचक हो गया है। गुरुवार को सदर ब्लॉक से भाजपा समर्थित प्रत्याशी नरेंद्र कुमार का निर्विरोध निर्वाचन तय होने के बाद शुक्रवार को नाम वापसी की प्रक्रिया हुई। भाग्यनगर से दो निर्दलीयों के पर्चा वापस लेने से सपा प्रत्याशी रेशमा दोहरे का निर्विरोध निर्वाचन तय हो गया। इस तरह बचे पांच ब्लाकों में अब भाजपा और सपा में कड़ा मुकाबला होगा। पांच प्रमुख पद के लिए कुल 11 प्रत्याशी मैदान में है।
कन्नौज जिले में नाम वापसी की प्रक्रिया पूरी होते ही छह ब्लाक प्रमुख निर्विरोध घोषित हो गए। अब केवल दो जगह उमर्दा और गुगरापुर ब्लाक प्रमुख के लिए शनिवार को सुबह 11 बजे से तीन बजे तक मतदान होगा। तीन बजे के बाद मतगणना शुरू कर दी जाएगी।
कानपुर देहात में शनिवार को 10 सीटों पर ब्लॉक प्रमुख का चुनाव होगा। दो सीटों पर त्रिकोणीय, एक पर चार दावेदार तो अन्य सात सीटों पर सपा और भाजपा के प्रत्याशियों के बीच मुकाबला होगा। जिले में किसी भी सीट पर कोई भी प्रत्याशी निर्विरोध नहीं चुना गया है।
फर्रुखाबाद में कुल सात ब्लॉक प्रमुख पदों में से छह पर निर्विरोध निर्वाचन हुआ है जबकि मोहम्मदाबाद ब्लॉक में चुनाव होगा।
इटावा जिले के पांच ब्लाकों में ब्लाक प्रमुख चुनाव के लिए शनिवार को भरथना, महेवा, बढ़पुरा, चकरनगर तथा बसरेहर में मतदान होगा। पांच ब्लाकों के 389 क्षेत्र पंचायत सदस्य 14 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे। वहीं, ताखा में प्रीती यादव, जसवंतनगर से डा.अंजली और सैफई ब्लॉक से सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव की बहू व बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव की समधिन मृदुला यादव निविरोध निर्वार्चित हो गई हैं।
हमीरपुर जिले के मौदहा ब्लॉक से भाजपा की सुशीला देवी व मुस्करा ब्लॉक के भाजपा प्रत्याशी वीर नारायण राजपूत निर्विरोध निर्वाचित किए गए हैं। शुक्रवार को दोनों को जीत का प्रमाणपत्र दिया गया। अब शनिवार को सात में से पांच ब्लॉकों में ब्लॉक प्रमुख का चुनाव होगा।