{"_id":"5c6e6ddebdec2273ad00ca26","slug":"blast-in-kalindi-express-threatens-to-blast-in-pm-modi-rally","type":"story","status":"publish","title_hn":"कालिंदी एक्सप्रेस धमाकाः बड़ी दाढ़ी वाले इस संदिग्ध की तलाश में जुटी पुलिस...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कालिंदी एक्सप्रेस धमाकाः बड़ी दाढ़ी वाले इस संदिग्ध की तलाश में जुटी पुलिस...
Thu, 21 Feb 2019 02:52 PM IST
प्रशांत कुमार
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Thu, 21 Feb 2019 02:52 PM IST
विज्ञापन
कालिंदी एक्सप्रेस धमाका
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर में बर्राजपुर रेलवे स्टेशन पर जब कालिंदी एक्सप्रेस में विस्फोट हुआ तो उस समय बोगी में कम यात्री थे। शौचालय के पास कोई भी यात्री नहीं था। इसी वजह से कोई यात्री हताहत नहीं हुआ। ट्रेन से टूंडला जा रहे एक यात्री ने बताया कि जिस बोगी में धमाका हुआ वह उसी में सफर कर रहा था। शौचालय के समीप एक बोरी रखी थी जिसके पास कंबल ओढ़कर बड़ी-बड़ी दाढ़ी वाला एक व्यक्ति बैठा था। विस्फोट के समय दाढ़ी वाला व्यक्ति मौके पर नहीं था।
सीसीटीवी फुटेज एकत्र कर रही एटीएस
एटीएस कानपुर, अनवरगंज, कल्याणपुर और बर्राजपुर रेलवे स्टेशन पर लगे सीसीटीवी फुटेज इकट्ठा कर रही है। यात्री ने जिस संदिग्ध व्यक्ति के शौचालय के पास बैठे होने की बात बताई है, एटीएस फुटेज की मदद से उस तक पहुंचने की कोशिश करेगी। इसके लिए अलग से टीम लगाई गई है।
एटीएस सीओ भी हुए रवाना
घटना के बाद कानपुर से एटीएस की टीम इंस्पेक्टर के नेतृत्व में पहुंची थी। एटीएस कानपुर यूनिट के सीओ मनीष सोनकर घटना के वक्त झांसी में थे। वह भी वहां से देर रात घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने अपनी टीम के अलावा जीआरपी और पुलिस सहित फील्ड यूनिट से घटना संबंधी जानकारी जुटाई हैं।