फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   blanket caught cost of million

वाणिज्यकर ने पकड़े एक करोड़ के कंबल 

Sun, 08 Jan 2017 12:08 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Sun, 08 Jan 2017 12:08 AM IST
सार

- ट्रांसपोर्टर नगर में भारी पुलिस बल के साथ मारा गया छापा 
- अधिकारियों की ट्रांसपोर्टरों से हुई झड़प, आईजी तक पहुुंचा मामला 
- टैक्स चोरी करके और फर्जी बहती के जरिये लाया गया था माल 

विज्ञापन
blanket caught cost of million
वाणिज्यकर विभाग की टीम ने पकड़े एक करोड़ के कंबल - फोटो : ओ. पी वाधवानी, अमर उजाला, कानपुर

विस्तार

कानपुर में एक करोड़ रुपए की कीमत के कंबल पकड़े गए हैं। यह माल फर्जी बहती के जरिये टैक्स चोरी करके बाहरी राज्यों से लाया गया था।वाणिज्यकर विभाग की सचल दल और एसआईबी टीमों ने शनिवार को भारी पुलिस बल के साथ ट्रांसपोर्ट नगर स्थित चार गोदामों में छापामारी की। अधिकारियों ने गोदाम के बाहर खड़े दो ट्रक और एक ट्रक से उतर रहे माल को जब्त कर लिया है। वहीं गोदाम में मिले करीब 10 ट्रक माल के कागजातों को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन

 
एडिशनल कमिश्नर ग्रेड-2 केशव लाल को सूचना मिली कि ट्रांसपोर्ट नगर में फर्जी बहती के जरिये बाहरी राज्यों से माल आया है। इस पर स्पेशल इन्वेस्टिगेशन ब्रांच के डिप्टी कमिश्नर सुरेंद्र सिंह, विकास चौधरी, सिंहासन वर्मा आदि ने ट्रांसपोर्ट नगर स्थित रोशन कार्गो डायमंड कैरियर गोदाम के बाहर खड़े ट्रकों की जांच की। इनमें कंबल लदा था। अधिकारियों ने कागज चेक किए तो बहती में लुधियाना से जबलपुर जाना दिखाया गया था। इस पर अधिकारियों ने उसे कब्जे में लेने की कोशिश की तो ट्रांसपोर्टरों ने हंगामा कर दिया।
विज्ञापन


अधिकारियों से झड़प हुई और हाथापाई तक बात बढ़ गई। इस पर अधिकारी मौके से चले गए और पूरे प्रकरण की जानकारी पहले एसएसपी आकाश कुलहरि, फिर आईजी ज़की अहमद को दी। आईजी के निर्देश पर एसपी साउथ भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उधर, वाणिज्यकर अधिकारियों ने सचल दल की टीमें भी बुला लीं। इसके बाद रोशन कार्गो के तीन और डायमंड कैरियर के एक गोदाम की ताला तोड़कर सघन जांच की। चारों गोदामों में करीब 10 ट्रक कंबल डम्प मिला। माल की कीमत करीब एक करोड़ रुपये आंकी गई। जांच में पता चला कि सारा माल पानीपत यूपी गोल्डेन ट्रांसपोर्टर नाम की फर्म का है। इनसे चारो गोदाम किराये पर लिए थे। अधिकारियों ने गोदाम के बाहर खड़े दो और उतर रहे एक ट्रक का माल जब्त कर लिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed