फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Blackmailing and extortion game was done by forming a gang, the girl who filed a case against Prince Lala was

Kanpur News: गैंग बनाकर करते थे ब्लैकमेलिंग और वसूली का खेल, प्रिंस लाला पर केस दर्ज कराने वाली युवती को जेल

Thu, 11 Aug 2022 01:50 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Thu, 11 Aug 2022 01:50 AM IST
सार

काकादेव थाना क्षेत्र में युवती की पिटाई करने का वीडियो वायरल हुआ था। साथ ही, उसका अश्लील वीडियो बनाकर रंगदारी भी मांगी गई। इस मामले में पुलिस ने वादिनी को भी जेल भेज दिया है। उसका मारपीट करते हुए वीडियो वायरल हुआ था। 

विज्ञापन
Blackmailing and extortion game was done by forming a gang, the girl who filed a case against Prince Lala was
हिंदूवादी नेता प्रिंस राज श्रीवास्तव उर्फ प्रिंस लाला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर में अश्लील वीडियो बना ब्लैकमेलिंग कर वसूली की एफआईआर दर्ज कराने वाली युवती को ही बुधवार को पुलिस ने जेल भेज दिया। उसका भी मारपीट करते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। जिसको संज्ञान में लेकर पुलिस ने उसके खिलाफ शांतिभंग में कार्रवाई की। उधर जब पुलिस तीन दिन पहले हिरासत में लिए गए हिंदूवादी नेता प्रिंस राज श्रीवास्तव उर्फ प्रिंस लाला को कोर्ट ले गई, तो करीब तीन घंटे बाद वापस भेज दिया गया।

विज्ञापन

अब पुलिस गुरुवार को दोबारा उसको कोर्ट में पेश करेगी। सोशल मीडिया पर विजय नगर निवासी प्रगति सिंह उर्फ नीतिका को पीटते हुए पनकी निवासी रीतिका का वीडियो एक सप्ताह पहले वायरल हुआ था। बीते सोमवार को काकादेव पुलिस ने नीतिका की तहरीर पर रीतिका व उसके मित्र प्रिंस राज श्रीवास्तव पर केस दर्ज किया था। पुलिस ने प्रिंस लाला को सोमवार रात को ही हिरासत में ले लिया था।

विज्ञापन

सूत्रों के मुताबिक प्रिंस को बुधवार दोपहर बाद कोर्ट में भी पेश किया गया लेकिन वहां से वापस भेज दिया गया। एक दिन पहले ही पुलिस रीतिका को जेल भेज चुकी है। एसीपी व्रजनारायण सिंह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ अहम साक्ष्य मिले हैं। उसी आधार पर उसके खिलाफ कार्रवाई की गई है। गुरुवार को आरोपी प्रिंस को कोर्ट में पेश किया जाएगा।

वादिनी भी है दबंग, उस पर भी कसा शिकंजा
पुलिस केस की जांच कर ही रही थी कि एक और वीडियो सामने आया, जिसमें केस की वादिनी नितिका एक युवक को पीटते दिख रही है। वीडियो की पुष्टि करने के बाद पुलिस ने नितिका पर शांतिभंग के तहत कार्रवाई की। उसको भी 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। प्रिंस व नितिका के खिलाफ इस तरह की कई और शिकायतें भी पहुंची हैं।

विज्ञापन

गैंग बनाकर करते हैं ब्लैकमेलिंग और वसूली का खेल
प्रिंस लाला व उसके विरोधी गैंग के लोग ब्लैकमेलिंग और वसूली का खेल कर रहे हैं। इसमें लड़कियां भी शामिल हैं। ज्वाइंट पुलिस कमिश्नर के निर्देश पर ऐसे गैंगों की कुंडली निकाली जा रही है। जिस केस में प्रिंस जेल भेजा गया है, उसमें सामने आया कि वह और रितिका मिलकर इसी तरह से गैंग चलाकर वसूली का खेल करते हैं।

पुलिस ने जब जांच आगे बढ़ाई तो केस की वादिनी नितिका का संपर्क कल्याणपुर के बदमाश अजय ठाकुर से सामने आया। कई कॉल रिकॉर्डिंग भी पुलिस को मिली, जिसमें वसूली व मारपीट करने संबंधी बातचीत भी है। अजय ठाकुर पहले से ही जेल में बंद है।

इस तरह से बनाते हैं निशाना
गैंग की युवतियां राह चलते लोगों से बातचीत करती हैं। फिर अचानक से उन पर छेड़छाड़ करने का आरोप लगाती हैं। शोर मचाने पर गिरोह के लोग वहां जुट जाते हैं। मामले को रफादफा करने के एवज में रकम वसूलते हैं।

विरोधी गैंग की भी तलाश
बदमाश मिथिलेश धोबी के गैंग का प्रिंस लाला के गैंग से खुन्नस चलती है। रंगदारी वसूलना, लोगों को धमकाना, इस गैंग का काम है। पुलिस इस गैंग के बारे में भी जानकारी जुटा रही है। उस पर भी शिकंजा कसा जाएगा।

कई शिकायतें मिली हैं, जिसमें ब्लैकमेलिंग व वसूली का आरोप लगा है। बताया गया है कि गैंग बनाकर अपराध किया जा रहा है। कुछ लोग डर की वजह से सामने नहीं आ रहे हैं। मैं उनसे अपील करता हूं कि वह पुलिस से संपर्क कर शिकायत दर्ज कराएं। सभी प्रकरण की जांच कराई जाएगी। जो अपराधी हैं, उन पर कार्रवाई होगी। गैंगस्टर एक्ट भी लगाया जाएगा।  -आनंद प्रकाश तिवारी, ज्वाइंट पुलिस कमिश्नर

बदमाश के पक्ष में हंगामा करने वाले 40 लोगों पर केस 
बदमाश प्रिंस लाला को हिरासत में लेने पर सड़क जाम कर हंगामा-प्रदर्शन करने वाले 40 अज्ञात लोगों पर काकादेव पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है। वीडियो व फोटो के जरिये इन प्रदर्शनकारियों की पहचान कर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। युवती को ब्लैकमेल कर रंगदारी वसूलने के मामले में प्रिंस लाला पर सोमवार को केस दर्ज किया गया था।

उसी रात पुलिस ने प्रिंस को हिरासत में ले लिया था। हिरासत में लिए जाने के विरोध में 30-40 लोगों ने काकादेव थाने का घेराव कर पुलिस के खिलाफ नारेबाजी कर हंगामा किया था। सड़क भी जाम कर दी थी। एसीपी स्वरूपनगर व्रज नारायण सिंह ने बताया कि मामले में अज्ञात लोगों पर सरकारी काम में बाधा, सड़क जाम कर हंगामा करने समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed