फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   black flags shown to rajnath singh

राजनाथ की रैली में लहरे काले झंडे, जमकर हुई मारपीट

Fri, 09 Dec 2016 09:24 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर Updated Fri, 09 Dec 2016 09:24 PM IST
विज्ञापन
black flags shown to rajnath singh
डेमो
फतेहपुर में आयोजित भाजपा की परिवर्तन यात्रा रैली में शुक्रवार को केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह को विरोध का सामना करना पड़ा। रैलीस्थल पर राजनाथ जब भाषण दे रहे थे तो कुछ लोगों ने जोर-जोर से 'मोदी मुर्दाबाद' के नारे लगाते हुए उन्हें काले झंडे दिखाए।
विज्ञापन


विरोधी मीडिया गैलरी तक नारे लगाते हुए पहुंच गए थे। इस पर भाजपा समर्थकों ने युवकों की जमकर पिटाई कर दी। हालांकि मंच से राजनाथ ने अपने समर्थकों से शांत रहने की अपील की लेकिन बीजेपी कार्यकर्ताओं ने विरोध कर रहे युवकों को पीट-पीट कर पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन


गृहमंत्री का रैली में विरोध किए जाने के मुद्दे पर पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों ने चुप्पी साध रखी है। अभी तक यह पता नहीं चल पाया है कि रैली की सुरक्षा में चूक कैसे हो गई। इससे पहले, रैली को संबोधित करते हुए राजनाथ सिंह ने बिहार के सीएम नीतीश कुमार और ओडिशा के सीएम नवीन पटनायक की तारीफ भी की। राजनाथ सिंह ने समाजवादी पार्टी और बीएसपी पर जोरदार हमला करते हुए कहा, 'यूपी को इसबार बुआ और बबुआ नहीं फुलवा चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed