{"_id":"584aa4a64f1c1bf95944ab69","slug":"black-flags-shown-to-rajnath-singh","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजनाथ की रैली में लहरे काले झंडे, जमकर हुई मारपीट ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजनाथ की रैली में लहरे काले झंडे, जमकर हुई मारपीट
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर
Updated Fri, 09 Dec 2016 09:24 PM IST
विज्ञापन
डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फतेहपुर में आयोजित भाजपा की परिवर्तन यात्रा रैली में शुक्रवार को केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह को विरोध का सामना करना पड़ा। रैलीस्थल पर राजनाथ जब भाषण दे रहे थे तो कुछ लोगों ने जोर-जोर से 'मोदी मुर्दाबाद' के नारे लगाते हुए उन्हें काले झंडे दिखाए।
विरोधी मीडिया गैलरी तक नारे लगाते हुए पहुंच गए थे। इस पर भाजपा समर्थकों ने युवकों की जमकर पिटाई कर दी। हालांकि मंच से राजनाथ ने अपने समर्थकों से शांत रहने की अपील की लेकिन बीजेपी कार्यकर्ताओं ने विरोध कर रहे युवकों को पीट-पीट कर पुलिस के हवाले कर दिया।
गृहमंत्री का रैली में विरोध किए जाने के मुद्दे पर पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों ने चुप्पी साध रखी है। अभी तक यह पता नहीं चल पाया है कि रैली की सुरक्षा में चूक कैसे हो गई। इससे पहले, रैली को संबोधित करते हुए राजनाथ सिंह ने बिहार के सीएम नीतीश कुमार और ओडिशा के सीएम नवीन पटनायक की तारीफ भी की। राजनाथ सिंह ने समाजवादी पार्टी और बीएसपी पर जोरदार हमला करते हुए कहा, 'यूपी को इसबार बुआ और बबुआ नहीं फुलवा चाहिए।