{"_id":"6362a7be072b7f07be3376d7","slug":"bjps-voter-pairing-campaign-will-run-till-7-november","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: मतदाता बनाने के लिए घर-घर दस्तक देंगे भाजपाई, सात नवंबर तक चलेगा मतदाता जोड़ो अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: मतदाता बनाने के लिए घर-घर दस्तक देंगे भाजपाई, सात नवंबर तक चलेगा मतदाता जोड़ो अभियान
Thu, 03 Nov 2022 12:01 AM IST
हिमांशु अवस्थी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: हिमांशु अवस्थी
Updated Thu, 03 Nov 2022 12:01 AM IST
सार
भारतीय जनता पार्टी नगर निगम चुनाव को लेकर नए वोटर्स पर फोकस कर रही है। इसके लिए पार्टी मतदाता जोड़ो अभियान चला रही है, जो सात नवंबर तक चलेगा। इसमें कार्यकर्ता मतदाता बनाने के लिए घर-घर जाएंगे।
विज्ञापन
भाजपा का मतदाता जोड़ो अभियान शुरू
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कानपुर नगर निकाय चुनाव की मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए भाजपा ने मंगलवार से मतदाता जोड़ो अभियान शुरू किया है। अभियान सात नवंबर तक चलेगा। पार्टी के चुनाव प्रभारी धुन्नी सिंह और महानगर संयोजक प्रकाश शर्मा ने योजना बनाकर काम करने के लिए पार्टी के क्षेत्रीय मुख्यालय में बैठक की।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव की तर्ज पर निकाय चुनाव में भी पार्टी का मतदाताओं पर पूरा फोकस है। एक-एक मतदाता तक पहुंच बनाने के लिए रणनीति बनाई जा चुकी है। भाजपा नगर निकाय चुनाव को आगामी लोकसभा चुनाव का सेमीफाइनल मानकर चल रही है।
विज्ञापन
पदाधिकारियों से सह प्रभारी ने कहा कि अगले छह दिनों में कार्यकर्ता अपने-अपने बूथों पर घर-घर जाकर मतदाताओं से संपर्क करके मतदाता सूची की जांच करेंगे। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपने-अपने वार्डों के डॉक्टर, इंजीनियर, चिकित्सक, साहित्यकार, एनजीओ संचालक, वकील, उद्यमी सभी से संपर्क कर उनकी सूची जिला संगठन में जमा करने को कहा।
विज्ञापन
Trending Videos
बैठक में पार्टी के उत्तर व दक्षिण जिले के मंडल प्रभारी, मंडल अध्यक्ष, वार्ड प्रभारी वार्ड संयोजकों के अलावा जिलाध्यक्ष डॉ. वीना आर्या पटेल, सुनील बजाज, विधायक नीलिमा कटियार, सुरेश अवस्थी, रघुनंदन भदौरिया, गणेश शुक्ला, राम बहादुर यादव, अवधेश सोनकर, अनुपम मिश्रा, मनीष त्रिपाठी सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।