फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   BJP's special public relations campaign will run from today to June 21, exhibition will be held, enlightened gathering will be held

Kanpur News: आज से 21 जून तक चलेगा भाजपा का विशेष जनसंपर्क अभियान, लगेगी प्रदर्शनी, होगा प्रबुद्ध समागम

Mon, 09 Jun 2025 01:56 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 09 Jun 2025 01:56 AM IST
विज्ञापन
BJP's special public relations campaign will run from today to June 21, exhibition will be held, enlightened gathering will be held
कानपुर। केंद्र सरकार के 11 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य पर भाजपा नौ जून से विशेष जनसंपर्क अभियान शुरू करेगी। इस संबंध में रविवार को पार्टी के क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल ने कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र के सभी 17 जिलों में विशेष जनसंपर्क अभियान चलाने को लेकर बैठक की।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि अभियान को सफल बनाने के लिए सभी जिलों में कार्यशालाएं पूरी हो चुकी हैं। क्षेत्रीय अभियान टोली का गठन भी हो चुका है। इस टोली में क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अनीता गुप्ता, पवन प्रताप सिंह, सुनील तिवारी और देवेंद्र देव गुप्ता को शामिल किया गया है।
विज्ञापन


प्रत्येक जिले में भी अभियान टोलियों का गठन कर दिया गया है। अभियान 21 जून तक चलेगा। शुभारंभ राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा दिल्ली में करेंगे। 10 से 11 जून तक सभी जिलों सरकार की उपलब्धियों पर आधारित प्रदर्शनी लगाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


10 से 11 तक प्रबुद्ध समागम होगा जिसमें समाज के विशिष्ट नागरिकों को आमंत्रित किया जाएगा। अन्य कार्यक्रमों के साथ 21 को योग दिवस पर कार्यक्रम प्रत्येक जिलों में कराए जाएंगे। बैठक में क्षेत्रीय महामंत्री पूनम द्विवेदी, मोहित सोनकर, पवन पांडे, लज्जाराम यादव सहित अनेक लोग माैजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed