फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   bjp workers clash in the procession

रामनवमी जुलूस में भिड़े भाजपा कार्यकर्ता, लगाया जाम

Thu, 06 Apr 2017 08:34 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Thu, 06 Apr 2017 08:34 AM IST
सार

पुलिस ने दूसरे पक्ष के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन देकर खुलवाया जाम

विज्ञापन
bjp workers clash in the procession
जाम लगाए लोगों को समझाती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रामनवमी के जुलूस के दौरान कुछ भाजपा कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए। इस पर आधा दर्जन दबंगाें ने एक भाजपा कार्यकर्ता की जमकर पिटाई कर दी। इसके बाद नाराज पीड़ित पक्ष के लोगों ने हाइवे जाम कर दिया। जाम की खबर मिलते ही अपर जिलाधिकारी, अपर पुलिस अधीक्षक सहित तमाम अफसराें ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई का आश्वासन देते हुए जाम खुलवाया।
विज्ञापन


बुधवार को महोबा के कस्बा पनवाड़ी इलाके में रामनवमी जुलूस के दौरान कुछ भाजपा कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए इस पर आधा दर्जन लोगों ने एक भाजपा कार्यकर्ता उमंग सुल्लेरे की जमकर मारपीट कर दी। इससे नाराज उमंग के समर्थन में भारी संख्या में लोग हाइवे पहुंच गए और दबंगाें के खिलाफ जाम लगा दिया। दो घंटे तक जाम लगने से महोबा से झांसी राठ आने जाने वाले तमाम वाहन फंस गए।

विज्ञापन

 

जाम की खबर मिलते ही अपर जिलाधिकारी आनंद कुमार, अपर पुलिस अधीक्षक राजेश सक्सेना, सीओ कुलपहाड़ विनोद सिंह भारी पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए और समझा बुझाकर जाम खुलवाया। पुलिस अधीक्षक गौरव सिंह का कहना है कि जुलूस दौरान कुछ भाजपा कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए थे। इसका विरोध में कुछ लोग हाइवे में पहुंच गए और रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए दबाव बनाने लगे। उनका कहना है कि तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed