भाजपा की एक महिला नेता ने जज को दी धमकी, बोलीं- अगर ऐसा नहीं हुआ तो परिणाम भुगतना होगा
बीते बुधवार को दोपहर 12:12 बजे पर अपर सिविल जज तनु भटनागर के सरकारी मोबाइल फोन पर एक कॉल आई। अदालत में मौजूद पेशकार ने कॉल रिसीव की। इस दौरान फोन पर महिला ने परिचय देते हुए कहा कि वह लखनऊ से भाजपा नेता पूनम सिद्दीकी बोल रही हैं। मैडम से बात कराओ। इस बात की जानकारी पेशकार ने जज को दी। जज ने जब पूनम सिद्दीकी से बात की तो उसने किरायेदारी के एक मामले का जिक्र किया। कहा कि मामले को देख लें।
जज ने महिला को समझाने का प्रयास किया तो वह उग्र हो गईं
धमकी देने के मामले में आरोपी महिला के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है। सर्विलांस टीम की मदद से जांच जारी है। जल्द ही आरोपी की गिरफ्तारी की जाएगी। राजकुमार अग्रवाल, एसपी पूर्वी