{"_id":"5a3fb0584f1c1bfc0f8b5af1","slug":"bjp-wins-sikandra-sub-election-issue-of-seal-on-evm","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिकंदरा में 'अजीत की जीत', ईवीएम का सील न होना बना मुद्दा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिकंदरा में 'अजीत की जीत', ईवीएम का सील न होना बना मुद्दा
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
Updated Sun, 24 Dec 2017 09:15 PM IST
विज्ञापन
अजीत पाल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिकंदरा विधानसभा उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी अजीत पाल विजयी रहे। उन्होंने सपा प्रत्याशी सीमा सचान को 11870 मतों से पराजित किया। अजीत पाल को 73,325 मत मिले जबकि सीमा सचान को 61,455 मत। तीसरे स्थान पर रहे कांग्रेस के प्रत्याशी प्रभाकर पांडे को सिर्फ 19090 मत मिले।
मतगणना रविवार को जिले के माती स्थित स्पोर्ट्स स्टेडियम में हुई। मतगणना रविवार सुबह 8 से शाम तीन बजे तक चली। शुरुआत से ही भाजपा और सपा में कड़ी टक्कर रही लेकिन सपा प्रत्याशी आगे नहीं निकल सकीं।
11 वें राउंड में दो ईवीएम पर सील नहीं लगी देखकर सपा व कांग्रेस के एजेंटों ने हंगामा शुरू कर दिया। ईवीएम में छेड़छाड़ का आरोप लगाकर जिलाधिकारी को शिकायती पत्र दिया।
विज्ञापन
पूर्व सपा सांसद राकेश सचान उपचुनाव के प्रेक्षक एएल कारनजकर की कार के सामने बैठ गए और नारेबाजी कर दोबारा मतदान की बात कही लेकिन प्रशासन ने किसी गड़बड़ी से इंकार किया और मतगणना पूरी कराई। जीत की घोषणा के बाद अजीत पाल को जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह ने प्रमाण पत्र दिया।