फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   BJP will run Hum Bhi Shakti Abhiyan, women will be honoured, protest against Rahul Gandhi's comment

राजनीति: भाजपा चलाएगी ‘हम भी शक्ति अभियान’, महिलाओं को किया जाएगा सम्मानित, राहुल गांधी की टिप्पणी का विरोध

Thu, 21 Mar 2024 09:10 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Thu, 21 Mar 2024 09:10 AM IST
सार

Kanpur News: क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल ने कहा कि तीन दिवसीय अभियान के तहत क्षेत्र के सभी शक्ति केंद्रों पर महिलाओं (शक्ति) को तिलक लगाकर सम्मानित किया जाएगा। पार्टी के सभी 254 मंडलों में शक्ति होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन 26 से 31 मार्च तक किया जाएगा।

विज्ञापन
BJP will run Hum Bhi Shakti Abhiyan, women will be honoured, protest against Rahul Gandhi's comment
भाजपा बुंदेलखंड क्षेत्र कार्यालय में हम भी शक्ति अभियान के तहत आयोजित बैठक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की ओर से दो दिन पहले की गई टिप्पणी के विरोध में भाजपा हम भी शक्ति नामक एक अभियान 21 से 31 मार्च के बीच चलाएगी। यह फैसला पार्टी की महिला मोर्चा इकाई की क्षेत्रीय व जिला पदाधिकारियों की पार्टी मुख्यालय केशवनगर में हुई बैठक में लिया गया।

विज्ञापन

क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल ने कहा कि तीन दिवसीय अभियान के तहत क्षेत्र के सभी शक्ति केंद्रों पर महिलाओं (शक्ति) को तिलक लगाकर सम्मानित किया जाएगा। महिला अधिवक्ता, उद्यमी, चार्टर्ड अकाउंटेंट, शिक्षिकाओं का सम्मान किया जाना है। हर बूथ पर नौ कन्याओं का पूजन भी किया जाएगा।
विज्ञापन

प्रकाश पाल ने कहा कि पार्टी के सभी 254 मंडलों में शक्ति होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन 26 से 31 मार्च तक किया जाएगा। बैठक में मोर्चा की क्षेत्रीय प्रभारी अनीता गुप्ता, महामंत्री पूनम द्विवेदी, पुष्पा तिवारी, मोना शुक्ला, मनु सिंह व क्षेत्रीय सह मीडिया प्रभारी अनूप अवस्थी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed