फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   bjp start work for mission up

रामलाल पिलाएंगे राजनीति रसायन

Mon, 26 Dec 2016 10:08 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर Updated Mon, 26 Dec 2016 10:08 AM IST
सार

-आज भाजपा राष्ट्रीय महामंत्री कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र की करेंगे बैठक
-लोकसभा पालक, विधानसभा प्रभारी, जिला प्रभारी बुलाए गए
-जिलाध्यक्षों, क्षेत्रीय कार्यसमिति के साथ बनाएंगे रणनीति
-दो दौरों की बैठक में मिशन यूपी को लेकर होगा मंथन

विज्ञापन
bjp start work for mission up
डेमो

विस्तार

भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री (संगठन) रामलाल 26 दिसंबर को कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र के प्रमुख पदाधिकारियों को मिशन 2017 के तहत सर्तक करने आ रहे हैं। पिछले 10 वर्षों से भाजपा की राजनीति के केंद्र बिंदु बने रामलाल की यहां होने वाली बैठक को काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। साउथ क्षेत्र के मंदाकिनी होटल में यह बैठक दो सत्रों में होगी, जिसमें पार्टी पदाधिकारियों से कई बिंदुओं पर चर्चा होगी। 
विज्ञापन


,2012 के विधानसभा चुनाव में कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र में भाजपा को 52 विधानसभा सीटों में से मात्र सात सीटों पर ही विजय हासिल हो पाई थी। इस बार पार्टी कोई भी कसर छोड़ना नहीं चाहती है।  इस वर्ष 40 से 45 विधानसभा सीटों पर जीत हासिल करने का लक्ष्य रखा गया है। ऐसे में भाजपा हर तरह की रणनीति अपना रही है। इसके लिए पार्टी के सभी महत्वपूर्ण पदाधिकारियों को फील्ड में उतार दिया गया है। राष्ट्रीय महामंत्री को राष्ट्रीय नेतृत्व की तरफ से इसीलिए भेजा जा रहा है।
विज्ञापन


पहले सत्र की बैठक दिन में दो बजे से शुरू होगी जिसमें लोकसभा पालक, विधानसभा प्रभारी, जिलाध्यक्ष और जिला प्रभारियों को बुलाया गया है। दूसरा सत्र शाम चार बजे से शुरू होगा जिसमें क्षेत्रीय इकाई की कार्य समिति के अलावा जिलाध्यक्ष भी रहेंगे। इस बैठक में राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री शिव प्रकाश और प्रदेश संगठन महामंत्री सुनील बंसल भी मौजूद रहेंगे। बताया जा रहा है कि इस बैठक के जरिए बूथ स्तर पर विधानसभा चुनाव में किस तरह की रणनीति पर काम किया जाना है, इसे लेकर चर्चा की जाएगी। स्थानीय पदाधिकारियों से भी इस संबंध में सुझाव लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed