फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   bjp said rahul should Apologies to Prime Minister, army and people in Rafael case

भाजपा ने राहुल गांधी पर साधा निशाना, कहा- राफेल मामले में प्रधानमंत्री सेना और जनता से मांगें माफी

Sun, 16 Dec 2018 09:02 AM IST
शिखा पांडेय यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Sun, 16 Dec 2018 09:02 AM IST
विज्ञापन
bjp said rahul should Apologies to Prime Minister, army and people in Rafael case
केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री शिव प्रताप शुक्ल - फोटो : अमर उजाला
राफेल मामले में सुप्रीम कोर्ट द्वारा केंद्र सरकार को क्लीन चिट दिए जाने पर केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री शिव प्रताप शुक्ल ने कहा कि राहुल गांधी को प्रधानमंत्री, सेना और देश की जनता से माफी मांगनी चाहिए। राहुल गांधी इतनी बड़ी पार्टी के मुखिया हैं, इसके बाद भी उन्होंने झूठ बोला है। इस झूठ का नुकसान उठाना पड़ेगा। शुक्ल ने कहा कि मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान के नतीजों से कांग्रेस कोई मुगालता न पाले। 
विज्ञापन


राज्यमंत्री शनिवार को कानपुर के कल्याणपुर में आयोजित पद यात्रा कार्यक्रम में आए थे। इस मौके पर उन्होंने पत्रकारों से कहा कि राजस्थान और मध्यप्रदेश में भाजपा पिछड़ी नहीं है, कुछ नुकसान जरूर हुआ है। हालांकि यूपी में इस मामले को लेकर पूरी एहतियात बरती जा रही है। मंत्री ने कहा कि पदयात्राओं से भाजपा और मजबूत हुई है। पार्टी आम लोगों के दरवाजे तक पहुंची है और उन्हें केंद्र और प्रदेश की योजनाओं से अवगत कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed