{"_id":"5d7d2e318ebc3e016c139346","slug":"bjp-s-service-week-seminar-begins-kanpur-news-knp5136163101","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा के सेवा सप्ताह का गोष्ठी से आगाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा के सेवा सप्ताह का गोष्ठी से आगाज
विज्ञापन
अस्पताल में प्रसूता महिलाओं को फल बांटतीं भाजपा महिला मोर्चा की महिलाएं।
- फोटो : BANDA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो 14 बीएनडीपी-6 : भाजपा कार्यालय में गोष्ठी को संबोधित करते जिला संयोजक बालमुकुंद शुक्ला। अमर उजाला
फोटो 14 बीएनडीपी-7 : जिला अस्पताल में प्रसूता को फल बांटती भाजपा महिला मोर्चा की नेता। अमर उजाला
भाजपा के सेवा सप्ताह का गोष्ठी से आगाज
प्रधानमंत्री के जन्मदिन के उपलक्ष्य में मनाया जा रहा सेवा सप्ताह, प्रधानमंत्री के दीर्घायु की कामना
अमर उजाला ब्यूरो
बांदा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 17 सितंबर को जन्मदिन के उपलक्ष्य में भाजपा ने शनिवार (14 सितंबर) से सेवा सप्ताह शुरू कर दिया। गोष्ठी और अस्पताल में मरीजों को फल बांटकर प्रधानमंत्री की उम्र दीर्घायु होने की कामनाएं कीं।
सेवा सप्ताह भाजपा पूरे देश में मना रही है। इसी श्रृंखला में पहले दिन भाजपा कार्यालय में गोष्ठी हुई। कार्यक्रम के जिला संयोजक और पूर्व जिलाध्यक्ष बालमुुकुंद शुक्ल ने कहा कि इस सप्ताह प्रधानमंत्री के आह्वान पर सिंगल यूज प्लास्टिक से मुक्ति, जल संरक्षण और संवर्धन तथा स्वच्छता ही सेवा के संकल्पों को लेकर पूरे सप्ताह मंडल स्तर पर कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। स्वयंसेवी संस्थाओं को प्रेरित किया जाएगा कि वे दिव्यांगजनों को गोद लें। बताया कि 20 सितंबर तक चलने वाले इस सप्ताह में पार्टी के सभी जनप्रतिनिधि और नेता भाग लेंगे। पूर्व जिलाध्यक्ष संतोष गुप्त ने कहा कि स्वच्छ भारत और श्रेष्ठ भारत का सपना साकार करने के लिए जन जागरण जरूरी है।
गोष्ठी को जिला पंचायत पूर्व अध्यक्ष जगराम सिंह चौहान, पूर्व अध्यक्ष अशोक त्रिपाठी जीतू, महिला मोर्चा की क्षेत्रीय उपाध्यक्ष ममता मिश्रा, राज्य महिला आयोग सदस्य प्रभा गुप्ता ने भी संबोधित किया। संचालन स्वदेश गौरव शिवहरे द्वारा किया गया। गोष्ठी के बाद भाजपा नेताओं ने जिला अस्पताल में मरीजों और प्रसूताओं को फल व बिस्किट बांटें। सह संयोजक उत्तम सक्सेना, क्षेत्रीय मंत्री रामहित कश्यप, माताबदल प्रजापति, संजय सिंह, नरेंद्र सिंह नन्ना, जागृति वर्मा, राजनारायण द्विवेदी, जौहरी प्रजापति, आनंद स्वरूप द्विवेदी, संतू गुप्ता, महिला मोर्चा अध्यक्ष वंदना गुप्ता, पार्वती गुप्त, अभिलाषा मिश्रा आदि शामिल रहे।

भाजपा कार्यालय में गोष्ठी संबोधित करते जिला संयोजक बालमुकुंद शुक्ल।- फोटो : BANDA
विज्ञापन