फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   BJP necessary for completion of Ayodhya temple construction: Rajveer

अयोध्या मंदिर निर्माण पूरा होने के लिए भाजपा जरूरी : राजवीर

Sat, 19 Feb 2022 12:53 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 19 Feb 2022 12:53 AM IST
विज्ञापन
BJP necessary for completion of Ayodhya temple construction: Rajveer
गहिरा में जनसभा मंच पर मौजूद भाजपा के स्टार प्रचारक सांसद राजवीर सिंह। संवाद - फोटो : AKBARPUR
शिवली। अयोध्या में विवादित ढांचा ढहाने में कल्याण सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही। अब भव्य राम मंदिर का निर्माण हो रहा है। हिंदुओं की सदियों पुरानी ख्वाहिश पूरी होने के लिए प्रदेश में अभी भाजपा सरकार की जरूरत है। ये बातें भाजपा के कल्याण सिंह के पुत्र स्टार प्रचारक व सांसद राजवीर सिंह राजू ने रसूलाबाद विधानसभा के गहिरा गांव में जनसभा को संबोधित करते हुए कही।
विज्ञापन

शुक्रवार को आयोजित चुनावी सभा में कहा कि सपा, बसपा अपना स्वार्थ सिद्ध करने वाले दल हैं। भाजपा के प्रति लोगों का विश्वास कायम है। डबल इंजन की भाजपा सरकार सबका साथ सबका विकास के संकल्प के साथ समाज के सभी वर्गों को योजनाओं का लाभ दे रही है। संबोधन के बाद उन्होंने ग्रामीणों से मुलाकात की।
विज्ञापन

पूर्व मंत्री शिवकुमार बेरिया ने कहा कि पुराने लोगों का अब सपा में कोई सम्मान नहीं है। भाजपा सबके सम्मान का ख्याल रखती है। रसूलाबाद से प्रत्याशी पूनम संखवार ने कहा कि हवाई पट्टी से होने वाले जलभराव की समस्या को सबसे पहले हल करूंगी। जिलाध्यक्ष अविनाश सिंह ने कहा कि जिले में सभी सीटों पर भाजपा बहुत मजबूत स्थिति में है। इस मौके पर हेमू सिंह, प्रताप वर्मा, रामजी अग्निहोत्री, मीडिया प्रभारी विकास मिश्रा, दीपक गुप्ता, अनुराग सिंह, मोहित त्रिवेदी, राघव द्विवेदी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed