फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Missing BJP MLA Vinay Shakya Denied Kidnapping Said He is with Swami Prasad Maurya and will Join the Samajwadi Party

Vinay Shakya Bidhuna MLA: इस्तीफों के बीच लापता भाजपा विधायक विनय शाक्य आए सामने, कहा- अपहरण नहीं हुआ, सपा ज्वाइन करूंगा

Wed, 12 Jan 2022 11:58 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर
अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर Published by: शाहरुख खान Updated Wed, 12 Jan 2022 11:58 AM IST
सार

औरैया जिले की बिधूना सीट से भारतीय जनता पार्टी के विधायक विनय शाक्य भी लापता हो गए। उनकी बेटी ने दावा किया है कि उनका अपहरण किया गया है। हालांकि विधायक ने खुद मामले में बयान जारी किया और कहा कि उनका अपहरण नहीं हुआ है। 

विज्ञापन
Missing BJP MLA Vinay Shakya Denied Kidnapping Said He is with Swami Prasad Maurya and will Join the Samajwadi Party
Vinay Shakya Bidhuna MLA - फोटो : एएनआई

विस्तार

यूपी की योगी सरकार में मंत्री रहे स्वामी प्रसाद मौर्य ने जैसे ही मंत्रीपद से इस्तीफा दे दिया, तो सूबे में सियासी भूचाल आ गया। स्वामी प्रसाद मौर्य ने अखिलेश यादव से मुलाकात की। इसके बाद स्वामी प्रसाद मौर्य के समर्थक विधायकों ने भी भाजपा से इस्तीफा दे दिया। 
विज्ञापन


इस दौरान, औरैया जिले की बिधूना सीट से भारतीय जनता पार्टी के विधायक विनय शाक्य भी लापता हो गए। उनकी बेटी ने दावा किया है कि उनका अपहरण किया गया है। हालांकि पुलिस ने मामले में बयान जारी किया और कहा कि उनका अपहरण नहीं हुआ है। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


अब विधायक भी आए सामने
बिधूना विधायक विनय शाक्य ने भी सामने आकर मीडिया में बयान जारी किया है कि उनके अपहरण की बात गलत है। उनका कोई अपहरण नहीं हुआ है और वह स्वामी प्रसाद मौर्य के साथ हैं और समाजवादी पार्टी में शामिल होने वाले हैं।


दरअसल, विधयक विनय शाक्य की पुत्री रिया ने सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में चाचा व दादी पर पिता को ले जाने का आरोप लगाते हुए सरकार से उनकी खोजबीन कराने व परिवार से मिलाने की गुहार लगाई है।

बेटी ने किया विधायक पिता के अपहरण का दावा
वीडियो में विधायक की पुत्री रिया ने बताया कि उनके पिता विनय शाक्य दो वर्ष से ब्रेन ट्यूमर की बीमारी से जूझ रहे है। उनका स्वास्थ्य ठीक नहीं, सोचने समझने की शक्ति भी कम हो गई है। ऐसी हालात में घर वालों को बिना बताए चाचा और दादी उन्हें कहीं लेकर चले गए।

रिया ने प्रदेश सरकार से उनका पता लगवाए जाने और परिवार के लोगों से मिलाए जाने की भी गुहार लगाई है। वहीं विधायक के भाई देवेश शाक्य ने बताया कि वायरल वीडियो एक राजनीति स्टंट है। विधायक विनय शाक्य उनके सगे भाई हैं और मां भी उनके साथ ही है।

विधायक पूरी तरह से स्वस्थ्य और सुरक्षित: भाई

विधायक पूरी तरह से स्वस्थ्य और सुरक्षित हैं। कहा कि स्वामी प्रसाद मौर्य उनके नेता हैं। अभी उन्होंने मंत्री पद से इस्तीफा दिया है पार्टी से नहीं। वह अपने नेता के साथ हैं। किस पार्टी में रहेंगे किसमें जाएंगे यह सब बैठकर तय किया जाएगा।

बिधूना विधायक व उनके भाई के सपा में शामिल होने की अटकलें 
पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य के इस्तीफे और सपा में शामिल होने की अटकलों के बीच बिधूना विधायक व उनके भाई के सपा में शामिल होने की अटकलें लग रही है। इधर विधायक की पुत्री रिया के बारे में बताया जा रहा है कि वह विधूना सीट से भाजपा से टिकट मांग रही है। परिवार में चुनाव लड़ने को लेकर दो फाड़ हैं और इसी को लेकर घमासान मचा है।

यह प्रकरण पारिवारिक विवाद से संबंधित: पुलिस
मामले में औरैया पुलिस का कहना है कि यह प्रकरण पारिवारिक विवाद से संबंधित है। एसपी औरैया द्वारा वीडियो कॉल के माध्य से विधायक विनय शाक्य बिधूना, उनके सुरक्षाकर्मी तथा उनकी माता उनके साथ शान्ति कालोनी जनपद इटावा में सकुशल हैं। अपहरण का आरोप असत्य एवं निराधार है, प्रकरण पारिवारिक विवाद से संबंधित है। विधायक विनय शाक्य के परिजन कोई तहरीर देते हैं तो कार्रवाई की जाएगी।

दो बार विनय शाक्य रह चुके विधायक
बिधूना सीट से विनय शाक्य दो बार विधायक रह चुके हैं। वर्ष 2012 में एमलएसी रहते हुए विनय ने अपने भाई देवेश शाक्य को चुनाव लड़वाया था। हलांकि देवेश चुनाव नहीं जीते। इधर उनकी पुत्री रिया अब विधायक पिता की विरासत संभालने में जुटी थी। बेटी भाजपा से ही चुनाव लड़ना चाहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed