फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   BJP MLA said- set fire to overload trucks

ओवरलोडिंग पर लगाओ लगाम, बहुत हुआ पत्राचार, जनता से बोलेंगे लगा दो ट्रकों में आग: भाजपा विधायक

Fri, 11 Sep 2020 12:31 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा Published by: शिखा पांडेय Updated Fri, 11 Sep 2020 12:31 AM IST
विज्ञापन
BJP MLA said- set fire to overload trucks
भाजपा विधायक ब्रजभूषण सिंह राजपूत - फोटो : अमर उजाला
अपने विवादित बयानों से अक्सर सुर्खियों में रहने वाले महोबा के चरखारी विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक ब्रजभूषण सिंह राजपूत ने गुरुवार को चरखारी में अपने आवास पर मीडिया से वार्ता में कहा कि बुंदेलखंड में हो रहे अवैध खनन और ओवरलोडिंग को नहीं रोका गया तो मैं जनता से कहूंगा कि अवैध रूप से चल रहे इन ट्रकों में आग लगा दे।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि ओवरलोडिंग की वजह से बुंदेलखंड और महोबा जिले की सड़कें टूटी हैं। इसी वजह से उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने गड्ढामुक्त सड़क अभियान चलाया है। विधायक ने कहा कि मैंने अधिकारियों और सरकार से साफ कह दिया है कि अपने बुंदेलखंड और जनपद के साथ किसी तरह का खिलवाड़ नहीं होने दूंगा।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि खनिज अधिकारी ने कार्रवाई नहीं की तो जनता के साथ उनका घेराव किया जाएगा और जनता कार्रवाई तय करेगी। अब बहुत ज्यादा पत्राचार नहीं होगा। मैं जनता के साथ खुद सड़कों पर उतरकर मोर्चा लूंगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


विधायक ने कहा कि पूरे बुंदेलखंड में फर्जी एमएम-11 रवन्ना से अवैध खनन हो रहा है। इसी से बुंदेलखंड की सड़कें टूट रही हैं। मैंने संकल्प लिया है कि इसपर रोक नहीं लगी तो जनता से कहूंगा कि ट्रकों में आग लगा दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed