फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   BJP mla's nephew beaten by youth

भाजपा विधायक के भतीजे को युवक ने दौड़ा-दौड़ाकर पीटा

Fri, 25 Jan 2019 08:11 PM IST
प्रशांत कुमार क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रशांत कुमार Updated Fri, 25 Jan 2019 08:11 PM IST
विज्ञापन
BJP mla's nephew beaten by youth
डेमो पिक
बाइक में मामूली टक्कर लगने से भड़के युवक ने साथियों संग मिलकर सिकंदरा विधानसभा सीट से भाजपा विधायक अजीत पाल के भतीजे शशांक को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। उनकी कार में तोड़फोड़ भी की। घटना कानपुर के काकादेव इलाके में हुई। सूचना पर सीओ कल्याणपुर सहित तीन थानों की फोर्स मौके पर पहुंची लेकिन हमलावर हाथ नहीं लगे। भाजपा विधायक ने इस मामले को लेकर एसएसपी से फोन पर बात की।
विज्ञापन


शशांक वकालत करते और परिवार के साथ गीतानगर में रहते हैं। शुक्रवार दोपहर करीब ढाई बजे वह अपनी कार से सब्जी लेने के लिए निकले थे। हरि गर्ल्स हॉस्टल के पास एक बाइक सवार अचानक उनकी कार के सामने आ गया। बाइक में टक्कर लगने पर विवाद हो गया। शशांक भी गाड़ी से उतरे और दोनों में तीखी बहस होने लगी। युवक उन्हें देख लेने की धमकी देते हुए चला गया। कुछ देर बाद वह अपने 15-20 साथियों के साथ लौटा और शशांक पर हमला कर दिया। इलाकाई दुकानदार शशांक को बचाने पहुंचे तो युवकों ने उन्हें भी पीटा। सब्जी के ठेले पलटा दिए। 
विज्ञापन


पता चला है कि हमलावर इलाके के ही हैं। इसमें हॉस्टल के लड़के भी थे। स्थानीय लोगों से जब पूछताछ की तो विष्णु शर्मा और रंजीत नाम के युवकों के नाम सामने आए हैं। पुलिस इन दोनों की तलाश में दबिश दे रही है। राजेश पांडेय, सीओ कल्याणपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed