सोशल मीडिया पर छाया उन्नाव दुष्कर्म पीड़िता कांड, कांग्रेस समेत अन्य दलों ने ट्वीट कर सरकार को घेरा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किसने क्या किया ट्वीट
कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका वाड्रा गांधी ने ट्वीट के जरिए सरकार को घेरते हुए लिखा कि भाजपा विधायक पर मुकदमा दर्ज होने और उन्हें जेल भेजे जाने के बाद भी पार्टी से निष्कासित क्यों नहीं किया गया।
So a woman is allegedly raped by a BJP MLA. Her father is beaten up and dies in custody. A key witness dies mysteriously last year. Now her aunt who was also a witness is killed and her lawyer is critically injured in an accident caused by a truck with blackened number plates.
— Priyanka Gandhi Vadra (@priyankagandhi) July 29, 2019
बलात्कार की पीड़िता की हत्या का प्रयास प्रतीत होने वाली इस तथाकथित दुर्घटना से देश-प्रदेश की हर एक माँ, बहू, बेटी, बहन गहरे आघात में है. महिलाओं में इस घटना को लेकर जो रोष-आक्रोश है वो दोहरे चरित्रवाली सत्ता को बहुत मंहगा पड़ेगा. शर्मनाक. निंदनीय.
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) July 29, 2019
बसपा सुप्रीमों मायवती ने ट्वीट किया है कि दुष्कर्म पीड़िता के कार की रायबरेली में रविवार को ट्रक से टक्कर प्रथम दृष्टया उसे जान से मारने का षडयंत्र लगता है। जिसमें उसकी चाची व मौसी की मौत हो गई, वह स्वयं व उसके वकील गंभीर रूप से घायल है। सुप्रीम कोर्ट इस मामले का संज्ञान लेेकर दोषियों पर कार्रवाई सुनिश्चित करे।
मनीष नाम के युवक ने ट्वीट किया कि हादसे में साजिश की बू आ रही है। सरकार को चाहिए कि वह मामले की निष्पक्ष जांच कराए।
उन्नाव रेप पीड़िता के कार की रायबरेली में कल ट्रक से टक्क्र प्रथम दृष्टया उसे जान से मारने का षडयंत्र लगता है जिसमें उसकी चाची व मौसी की मौत हो गई तथा वह स्वंय व उसके वकील गंभीर रूप से घायल हैं। मा. सुप्रीम कोर्ट को इसका संझान लेकर दोषियों पर सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करनी चाहिए।
— Mayawati (@Mayawati) July 29, 2019