{"_id":"5dbfe6098ebc3e016968a32f","slug":"bjp-mla-first-broke-the-traffic-rules-then-fill-the-challan-himself","type":"story","status":"publish","title_hn":"नवनिर्वाचित विधायक ने पहले यातायात नियम तोड़ा, फिर खुद भरा चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नवनिर्वाचित विधायक ने पहले यातायात नियम तोड़ा, फिर खुद भरा चालान
Mon, 04 Nov 2019 02:46 PM IST
शिखा पांडेय
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Mon, 04 Nov 2019 02:46 PM IST
विज्ञापन
चालान भरते विधायक सुरेंद्र मैथानी
- फोटो : अमर उजाला
कानपुर में शनिवार को गोविंदनगर विधानसभा से नवनिर्वाचित विधायक सुरेंद्र मैथानी का यातायात नियम तोड़ना सोशल मीडिया पर सुर्खियां बन गया। छठ पूजा के मौके पर लोगों से मिलने को उत्साहित विधायक बिना हेलमेट के अपने समर्थकों के साथ बुलेट से निकले थे।
उनकेसाथ समर्थकों ने भी हेलमेट नहीं पहना हुआ था। उनकी यह तस्वीर सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल भी की गई। किसी ने इसे सत्ता पक्ष की हनक बताया तो किसी ने विधायक का रुतबा। हालांकि, रविवार को उन्होंने बड़ी सहजता से अपनी गलती स्वीकारते हुए खुद का चालान भर कर दोबारा ऐसी गलती न दोहराए जाने का संकल्प भी ले लिया।