फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   BJP members of the four stations Halla Bol

भाजपाइयों का चार थानों पर हल्ला बोल

Tue, 12 Jul 2016 01:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 12 Jul 2016 01:42 AM IST
विज्ञापन
BJP members of the four stations Halla Bol
नवाबगंज थाने का घेराव करते भाजपा नेता व कार्यकर्ता। - फोटो : amarujala
कानपुर। प्रदेश सरकार पर अपराध क ो बढ़ावा देने का आरोप लगाकर भाजपाइयों ने तीसरे दिन अलग अलग थानों पर प्रदर्शन किया। सोमवार को कैंट, पनकी, नवाबगंज और कल्याणपुर और जूही थानों का घेराव कर मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और सरकार के विरोध में नारेबाजी भी की। पूर्व मंत्री प्रेमलता कटियार और पूर्व महापौर रवींद्र पाटनी ने कहा कि नगर में कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं रह गई है। इस बीच भाजपाइयों और पुलिस से कई बार नोकझोंक भी हुई।
विज्ञापन

सांसद देवेंद्र सिंह भोले ने कहा कि अब समय आ गया है जब जनता को सपा और बसपा के चंगुल से छुटकारा दिया जा सके। बीजेपी जिलाध्यक्ष सुरेंद्र मैथानी ने कहा कि इस शासन में जंगलराज व गुंडाराज की पराकाष्ठा है। नीलिमा कटियार, नीरज चतुर्वेदी ने कहा कि पिछले चार वर्षों में प्रदेश सरकार में सिर्फ जमीनें कब्जाई गईं, और गुंडों बदमाशों को पनाह दी गई। इसी तरह साउथ क्षेत्र में अध्यक्ष अनीता गुप्ता और विवेकशील शुक्ला ने कहा कि सपा के लोग भाजपा की तेजी देख बौखला गए हैं। पदाधिकारियों ने बताया कि जब तक शहर से आपराधिक घटनाएं बंद नहीं हो जाती हैं, तब तक भाजपा का विरोध चलता रहेगा।  इस मौके पर अरुण पाठक, कमलावती सिंह, आशा पाल, देव सिंह, सतेंद्र पांडेय, जगदीश तिवारी, दिनेश बाजपेई, दीपक सिंह, राजन शुक्ला, आनंद राजपाल, नीरज सेंगर, मनीष बाजपेई, चंद्र मोहन, वीरेश त्रिपाठी, विकास वाजपेई, राधेश्याम पांडेय, अर्चना आर्या, गायत्री उमराव, राज बल्लभ पांडेय, रत्ना सेंगर, प्रकाशवीर आर्य, सुमित शर्मा, पिंटू ठाकुर, हरीशंकर गुप्ता, नीलम गुप्ता, शैलेंद्र शुक्ला, अमरदीप, अभिनव शुक्ला उर्फ गोलू, शशांक मिश्रा, रवि त्रिपाठी, शशांक मिश्रा, राकेश तिवारी, पंकज गुप्ता और गिरीश बाजपेई आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed