फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   bjp leaders preparation for Prime Minister's rally

प्रधानमंत्री की 'किसान कल्याण रैली' के लिए भाजपाइयों ने झोंकी ताकत, चला संपर्क का दौर

Wed, 18 Jul 2018 08:59 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Updated Wed, 18 Jul 2018 08:59 PM IST
विज्ञापन
bjp leaders preparation for Prime Minister's rally
बैठक को संबोधित करते सुधीर सिंह सिद्धू - फोटो : अमर उजाला
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 21 जुलाई को शाहजहांपुर में होने वाली किसान कल्याण रैली के लिए यूपी के हरदोई जिले में भाजपाइयों ने ताकत झोंक दी है। जिले से 50 हजार कार्यकर्ताओं और समर्थकों को रैली में ले जाने का लक्ष्य तय किया गया है। भाजपा के जिला प्रभारी सुधीर सिंह सिद्धू के अलावा प्रदेश मंत्री अनूप गुप्ता ने भी जनपद में डेरा डाल दिया है। बुधवार को रैली की तैयारियों को लेकर वृहद बैठकों और किसानों से संपर्क का दौर दिन भर चला।  
विज्ञापन


सदर विधायक नितिन अग्रवाल ने बुधवार को बारात घर में नगर क्षेत्र के कार्यकर्ताओं की बैठक की। इसमें कहा कि प्रधानमंत्री की शाहजहांपुर रैली में सदर विधानसभा क्षेत्र से बड़ी संख्या में कार्यकर्ता भागीदारी करेंगे। प्रधानमंत्री ने किसानों के हित में वृहद स्तर पर कार्य किया है। फसलों का समर्थन मूल्य डेढ़ गुना तक कर दिया है। इसलिए सभी लोग प्रधानमंत्री की रैली में चलें।
विज्ञापन


जिला प्रभारी सुधीर सिंह सिद्धू ने कहा कि कार्यकर्ता उत्साहित हैं। बैठक को जिलाध्यक्ष श्रीकृष्ण शास्त्री, नगर पालिकाध्यक्ष सुखसागर मिश्र मधुर, वरिष्ठ नेता सुभाष पांडेय, नगर अध्यक्ष अजीत उपाध्याय ने भी संबोधित किया।  
विज्ञापन
विज्ञापन


 

bjp leaders preparation for Prime Minister's rally
बैठक को संबोधित करते सदर विधायक नितिन अग्रवाल - फोटो : अमर उजाला
प्रधानमंत्री की किसान कल्याण रैली को सफल बनाने के लिए सवायजपुर विधानसभा क्षेत्र के सक्रिय कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। इसमें विधायक माधवेंद्र प्रताप सिंह रानू भी मौजूद रहे। जिला प्रभारी सुधीर सिंह सिद्धू ने कहा कि शाहजहांपुर पड़ोसी जनपद है। सवायजपुर विधानसभा क्षेत्र की सीमाएं शाहजहांपुर से जुड़ी हैं।

यहां से सबसे अधिक किसानों को कल्याणकारी योजनाएं लागू करने के लिए प्रधानमंत्री का आभार व्यक्त करने रैली में चलना चाहिए। विधायक माधवेंद्र प्रताप सिंह रानू ने कहा कि विधान सभा क्षेत्र से 500 चौपहिया वाहनों और 90 बसों से कार्यकर्ताओं और समर्थकों को शाहजहांपुर रैली में ले जाने की व्यवस्था की गई है। बैठक में निवर्तमान जिलाध्यक्ष राजीव रंजन मिश्र, प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य अखिलेश पाठक, अवध क्षेत्र के मंत्री संजय गुप्ता, जिला महामंत्री रामचंद्र राजपूत, पीके वर्मा, रजनीश त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।  


रैली के सफल बनाने के लिए भाजपा के प्रदेश मंत्री अनूप गुप्ता, सांसद अंशुल वर्मा और जिलाध्यक्ष श्रीकृष्ण शास्त्री ने बुधवार को कस्बे में किसानों से संपर्क किया। कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर तैयारियों की समीक्षा की। प्रदेश मंत्री अनूप गुप्ता ने कहा कि पिहानी विकास खंड के कई गांव शाहजहांपुर और लखीमपुर की सीमा से जुड़े हैं।

 

bjp leaders preparation for Prime Minister's rally
बैठक में बोलते प्रदेश मंत्री अनूप गुप्ता साथ में सांसद अंशुल वर्मा - फोटो : अमर उजाला
प्रधानमंत्री ने किसानों के हित के लिए बड़े पैमाने पर कार्य किए हैं। भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीकृष्ण शास्त्री और सांसद अंशुल वर्मा ने भी लोगों से रैली में शामिल होने की अपील की। शहर के एक होटल में आयोजित प्रेसवार्ता में प्रदेश मंत्री अनूप गुप्ता ने कहा कि जिले से 50 हजार कार्यकर्ताओं को रैली में ले जाने की व्यवस्था की गई है।

रैली की तैयारी बैठकें मंडल व सेक्टर स्तर पर पूर्ण हो चुकी हैं। जिला प्रभारी सुधीर सिंह सिद्धू ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जो कहा था वह पूरा कर दिखाया है। गन्ने का बकाया भुगतान कराया गया है। उज्ज्वला योजना से चार करोड़ परिवारों को लाभान्वित किया गया है। इसलिए जनपद से बड़ी संख्या में लोगों को रैली में चलना चाहिए।


जिला मीडिया प्रभारी गांगेश पाठक ने बताया कि गुरुवार को किसान कल्याण रैली की सफलता के लिए भाजपा नेता हरदोई, सांडी, माधौगंज, संडीला मंडी में जनसंपर्क करेंगे। शाहाबाद मंडी में 20 जुलाई को जनसंपर्क किया जाएगा। जनसंपर्क के दौरान जिला प्रभारी सुधीर सिंह सिद्धू मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed