फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   BJP leaders confidential panchayat in saifai etawah

मुलायम-अखिलेश के गढ़ सैफई में भाजपाइयों की गोपनीय पंचायत, निकाले जा रहे हैं कई मायने

Fri, 08 Sep 2017 10:41 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Fri, 08 Sep 2017 10:41 AM IST
विज्ञापन
BJP leaders confidential panchayat in saifai etawah
गोपनीय ढंग से सैफई पहुंचे प्रभारी मंत्री, सुनी कार्यकर्ताओं की बात
इटावा भरथना में सपा के पूर्व विधायक प्रदीप यादव की गिरफ्तारी के विरोध में बाजार बंदी के दौरान हुए बवाल, फायरिंग एवं उपद्रव में भाजपा नेताओं की नामजदगी ने पुलिस और भाजपा संगठन को आमने-सामने खड़ा कर दिया है। परिवहन राज्यमंत्री एवं जिले के प्रभारी स्वतंत्र देव सिंह को पुलिस और भाजपा संगठन के बीच चल रही तकरार पर बुधवार को पंचायत करनी पड़ी।
विज्ञापन


यह पंचायत पूर्व सीएम अखिलेश यादव के गांव सैफई में बने पावर कॉरपोरेशन के अतिविशिष्ट गेस्ट हाउस में बडे़ गोपनीय ढंग से हुई। प्रभारी मंत्री ने भरथना से आए नगर अध्यक्ष हरिओम दुबे और उनके सहयोगियों की पूरी बात सुनी। न्याय का आश्वासन दिया। करीब एक घंटे तक सैफई में रुकने के बाद स्वतंत्र देव मथुरा चले गए।
विज्ञापन


जिला पंचायत अध्यक्ष औरैया के चुनाव में बवाल के दौरान औरैया पुलिस ने सपा के पूर्व विधायक प्रदीप यादव को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। 18 अगस्त को प्रदीप यादव की गिरफ्तारी के विरोध में भरथना में बंद का आह्वान किया गया। बंदी के दौरान दुकान बंद करने एवं दुकान खुलवाने को लेकर भाजपा और सपा समर्थक आमने-सामने हो गए। पथराव, मारपीट एवं फायरिंग हुई। भरथना चौकी इंचार्ज की तरफ से एफआईआर दर्ज कराई गई। पुलिस ने भाजपा नगर अध्यक्ष हरिओम दुबे सहित चार-पांच भाजपा समर्थकों को आरोपी बना दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस की इस कार्रवाई से भाजपाई भड़क गए। स्थानीय नेताओं ने प्रदेश नेतृत्व को संदेश दिया कि पुलिस की कार्रवाई वापस नहीं हुई तो भाजपा के कार्यकर्ता आमरण अनशन पर बैठेंगे। मंडल अध्यक्ष सामूहिक इस्तीफा भी दे सकते हैं। आरपार के मूड में आए भाजपा कार्यकर्ता इस बार झुकने को तैयार नहीं हुए। यही कारण था कि राज्यमंत्री स्वतंत्र देव सिंह बगैर किसी पूर्व कार्यक्रम के सैफई पहुंचे। सिंचाई विभाग के गेस्ट हाउस में कार्यकर्ताओं की भीड़ को देखते हुए बात नहीं हो सकी।


मामले की गंभीरता को देखते हुए भरथना के नगर अध्यक्ष हरिओम दुबे को सैफई पहुंचने का गोपनीय संदेश दिया गया। वे अपने समर्थकों के साथ वहां पहुंचे। डीएम, एसएसपी और भाजपा जिला अध्यक्ष शिवमहेश दुबे भी मौजूद रहे। एक घंटे तक हुई बातचीत में उन्होंने भाजपा पदाधिकारियों को न्याय का भरोसा दिलाया। नगर अध्यक्ष भरथना हरिओम दुबे ने बताया कि वे प्रभारी मंत्री और जिला अध्यक्ष शिवमहेश दुबे के आश्वासन से संतुष्ट हैं। उनकी मांग है कि मुकदमा वापस हो। इसके लिए एक सप्ताह का समय दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed