फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   bjp leaders and workers protested against police working

महापौर कक्ष में मारपीट का मामलाः सड़क पर लेट गए भाजपाई, पुलिस पर लगाए आरोप

Wed, 21 Nov 2018 12:02 AM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Updated Wed, 21 Nov 2018 12:02 AM IST
विज्ञापन
bjp leaders and workers protested against police working
भाजपाइयों ने थाने का घेराव किया - फोटो : अमर उजाला
कानपुर नगर निगम में महापौर कक्ष में कर्मचारियों और पार्षद के बीच हुई मारपीट के मामले ने मंगलवार रात तूल पकड़ लिया। भाजपा पार्षद राघवेंद्र मिश्रा की एफआईआर दर्ज न होने से नाराज पार्टी के तमाम पार्षद, कार्यकर्ता और महापौर का बेटा अनुराग पांडेय स्वरूप नगर थाने पहुंच गए। थाने का घेराव कर पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की।
विज्ञापन


थाने के सामने सड़क जाम कर धरने पर बैठ गए। कुछ सड़क पर लेट गए। पार्षदों ने इंस्पेक्टर देवेंद्र दुबे पर दूसरे पक्ष के लोगों से मिलीभगत का आरोप लगाया। सीओ कर्नलगंज मनोज गुप्ता ने वहां पहुंच कर मामले को संभाला। राघवेंद्र की रिपोर्ट दर्ज होने से बाद भाजपाई थाने से हटे।
विज्ञापन


आपको बता दें कि महापौर कक्ष में विवाद के बाद नगर निगम कर्मी नासिर की तरफ की स्वरूप नगर पुलिस ने पार्षद राघवेंद्र मिश्र और नीरज बाजपेई के खिलाफ बलवा, सरकारी कार्य में बाधा डालने, गाली-गलौज और धमकी की रिपोर्ट दर्ज की। इसके बाद पार्षद ने तहरीर दी, लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट नहीं लिखी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे नाराज राघवेंद्र ने साथी पार्षदों, पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं को बुला लिया। इसके बाद भाजपाई थाने पहुंचे और जमकर हंगामा किया। बवाल की सूचना पाकर सीओ कर्नल गंज कई थानों की फोर्स के साथ स्वरूप नगर थाने पहुंचे। हंगामा कर रहे भाजपाइयों से बातचीत की। कार्रवाई का भरोसा देने पर भीड़ का गुस्सा शांत हुआ।

ट्रैफिक डायवर्ड किया गया

bjp leaders and workers protested against police working
भाजपाइयों ने थाने का घेराव किया - फोटो : अमर उजाला
इंस्पेक्टर ने बताया कि पार्षद की तरफ से नगर निगम कर्मी नासिर, मोहन लाल साहसी, मुन्ना पहलवान, हरिओम बाल्मिकी और 300 अज्ञात कर्मचारियों के खिलाफ बलवा, हत्या का प्रयास, पर्स, अंगूठी लूटने, महापौर कार्यालय का दरवाजा तोड़ने की कोशिश समेत कई अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। जांच के बाद दोषी पर कार्रवाई की जाएगी।

भाजपाइयों के हंगामे के दौरान दो घंटे से ज्यादा तक हैलट ओवर ब्रिज से स्वरूप नगर जाने वाला मार्ग अवरुद्ध रहा। इस दौरान पुलिस ने हैलट ओपीडी का गेट खुलवाकर वाहनों को जीटी रोड की तरफ डायवर्ड कराया। इसी तरह मोतीझील की तरफ से आने वाले वाहनों को स्वरूप नगर थाने के आगे वाली सड़क की ओर डायवर्ड किया गया।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed