फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   bjp leader statement on bjp before election 2019

बसपा नेता ने भाजपा को सुनाई खरी-खोटी, बोले...चुनावी राजपथ पर इन पार्टियाें के ही बढ़ेंगे कदम

Sun, 10 Mar 2019 06:22 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sun, 10 Mar 2019 06:22 PM IST
विज्ञापन
bjp leader statement on bjp before election 2019
मायावती-अखिलेश यादव - फोटो : गूगल

विज्ञापन

भाजपा पैसे के बल पर प्रचार कर रही है। गठबंधन के कार्यकर्ता घूम-घूम कर प्रत्याशियों को जिताने का कार्य ही नहीं करेंगे, बल्कि भाजपा की झूठ की पोल भी खोल रहे हैं। यह बात शनिवार को सपा-बसपा के जिला स्तरीय सम्मेलन में पूर्व एमएलसी एवं बसपा के बुंदेलखंड प्रभारी सुनील चित्तौड़ ने कही। 

बसपा नेता सुनील चित्तौड़ ने कहा कि बसपा अनुशासित पार्टी है। दोनों दल के कार्यकर्ता गंठबंधन के प्रत्याशी कमलेश कठेरिया को जिताने का कार्य करेंगे। बूथ स्तर तक दोनों दल मिलकर तैयारी में जुट हैं। प्रदेश की सभी सीटें जीतेंगे। यह सम्मेलन पार्टी अध्यक्ष मायावती के निर्देश पर आयोजित किया गया।

विज्ञापन

विशिष्ट अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष अभिषेक यादव उर्फ अंशुल यादव ने कहा कि भाजपा की किसी भी चाल को दोनों दलों के कार्यकर्ता सफल नहीं होने देंगे। सपा-बसपा गठबंधन ने इटावा में जिस तरह से कमलेश कठेरिया को चुनाव मैदान में उतारा है।

उससे लिए गठबंधन के दोनों दलों के अध्यक्ष बधाई के पात्र हैं। दोनों दलों के कार्यकर्ताओं की मेहनत के बल पर ऐतिहासिक जीत होगी। गठबंधन के प्रत्याशी कमलेश कठेरिया ने कहा कि वह जनता की सेवा के लिए तैयार हैं। कभी भी किसी को शिकायत का मौका नहीं देंगे। 

जिला स्तरीय सम्मेलन में बसपा की ओर से जिलाध्यक्ष वीपी सिंह, जसकरन सिंह कठेरिया, नवी मंसूरी, योगेंद्र सिंह कुशवाहा, लोकसभा प्रभारी सत्य प्रकाश राजपूत, रामऔतार पाल, जयचंद्र दिवाकर  नरेंद्र सिंह कुशवाहा, बौद्ध प्रिय गौतम, मुकेश कठेरिया, रवींद्र कुमार गौतम, कमलेश गौतम, आरपी पाल व सपा की ओर से पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक यादव, जिलाध्यक्ष गोपाल यादव, गठबंधन प्रत्याशी कमलेश कठेरिया, पूर्व सांसद राम सिंह शाक्य, प्रेमदास कठेरिया, पूर्व एमएलसी दयाराम प्रजापति, पूर्व चेयरमैन कुलदीप गुप्ता संटू, फुरकान अहमद, चंदन सिंह बघेल, मुबारक अंजुम आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed